राजनीति विज्ञान के छात्रों ने स्वर्ण जयंती समारोह में किया खूब धमाल।

दरभंगा । मिथिला विश्वविद्यालय के स्वर्ण जयंती के अवसर पर विभिन्न विधाओं में सामाजिक विज्ञान संकाय और मुख्यतः राजनीति विज्ञान विभाग के छात्र-छात्राओं का जलवा बरकरार रहा। लगभग हर विधा में राजनीति विज्ञान विभाग के छात्रों ने शानदार प्रदर्शन किया है। जिससे राजनीति विज्ञान विभाग में हर्ष का माहौल व्याप्त है।
हर्ष के इस वेला पर राजनीति विज्ञान विभागाध्यक्ष प्रो० जितेंद्र नारायण ने कहा कि राजनीति विज्ञान विभाग के छात्र-छात्राओं ने “अमृत महोत्सव के कालखंड” व “मिथिला विश्वविद्यालय के स्वर्ण जयंती वर्ष समारोह” के उपलक्ष्य में आयोजित विश्वविद्यालय के विभिन्न प्रतियोगिताओं में न केवल अपनी उपस्थिति दर्ज कराई अपितु अनेक विधाओं में अव्वल व महत्वपूर्ण स्थान प्राप्त कर समारोह को भव्यता प्रदान की एवं राजनीति विज्ञान विभाग का परचम लहराया। आगे उन्होंने छात्र-छात्राओं को उन पंक्तियों का स्मरण कराते हुए कहा जो खिलाड़ियों के महत्व के संदर्भ में कहा गया है कि अपने आपको अगर तैयार करना चाहते हो तो खिलाड़ी की तरह तैयार करो, पसीना बहाना चाहते हो तो खिलाड़ियों की तरह पसीना बहाओ, आगे बढ़ना चाहते हो तो खिलाड़ियों की तरह आगे बढ़ो और किसी चीज को साधना चाहते हो तो खिलाड़ियों की तरह साधो और इसका प्रयोग सामूहिक तालमेल से करने की कोशिश करो।
ज्ञात हो कि राजनीति विज्ञान विभाग की ओर से सामाजिक विज्ञान संकाय के 11 छात्रों ने कबड्डी जैसी प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त किया। संभाषण की सबसे कठिन विधा इलोकयूशन में भी राजनीति विज्ञान के छात्र नीतीश नायक को प्रथम स्थान पर काबिज होने का गौरव प्राप्त हुआ। वहीं तृतीय सेमेस्टर के छात्र प्रदीप निबंध प्रतियोगिता में द्वितीय स्थान व वाद-विवाद प्रतियोगिता में तृतीय स्थान पर रहा। इसी तरह रंगोली प्रतियोगिता में प्रथम सेमेस्टर की छात्रा इंदु कुमारी ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। साथ ही निधि कुमारी को भी सहायक मित्र के लिये पुरुस्कृत किया गया। कबड्डी प्रतियोगिता में भी सामाजिक विज्ञान संकाय की टीम ने प्रथम स्थान हासिल किया जिसमें कप्तान श्रवण कुमार सहित ग्यारह खिलाड़ी राजनीति विज्ञान विभाग से ही था। सभी छात्र-छात्राओं का स्थानीय जुबली हॉल में विश्वविद्यालय प्रशासन ने सम्मानित किया। साथ ही राजनीति विज्ञान विभाग में आगमन पर भी विभागाध्यक्ष की अध्यक्षता में सभी विभागीय शिक्षकों ने छात्र-छात्राओं का स्वागत करते हुए अपने-अपने संबोधन से हौसला-अफजाई किया।
विदित हो कि विभाग का यह गौरव रहा है कि पूर्ववर्ती छात्रों के मिलन समारोह में पिछले दिनों जिन चंद लोगों का सम्मान किया गया था उसमें दरभंगा के पूर्व उप विकास आयुक्त विवेकानंद झा राजनीति विज्ञान विभाग के छात्र भी रह चुके हैं।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *