नड्डा और शाह के पटना आगमन पर मिथिलावासी करेंगे भव्य स्वागत : सांसद

नड्डा और शाह के पटना आगमन पर मिथिलावासी करेंगे भव्य स्वागत : सांसद

दरभंगा ।आगामी 30 व 31 जुलाई को प्रस्तावित पटना आगमन पर भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का मिथिलावासियों द्वारा दरभंगा सांसद डॉ गोपाल जी ठाकुर के नेतृत्व में किया जाएगा भव्य स्वागत। उक्त बात की जानकारी देते हुए सांसद डॉ ठाकुर ने कहा कि 30 व 31 जुलाई को राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पटना आयेंगे। जहां वह भाजपा राष्ट्रीय संयुक्तमोर्चा के राष्ट्रीय कार्यसमिति सहित कई अन्य कार्यक्रम में शिरकत करेंगे। उन्होंने कहा कि उनके पटना आगमन पर मिथिला के लोगों द्वारा दोनो का मिथिला परंपरा अनुसार भव्य स्वागत और अभिनंदन किया जाएगा। सांसद ने कहा कि बिहार की धरती पर आगमन के दौरान मिथिला के विद्वान पंडितों द्वारा शंखनाद के माध्यम से इन दोनो का स्वागत किया जाएगा, इसके अलावा मिथिला पेंटिंग वाला पाग़,चादर व मखान माला देकर सभी को सम्मानित करने की भी योजना है।

सांसद डॉ ठाकुर ने कहा कि इसको लेकर उनके लोकसभा क्षेत्र दरभंगा में तैयारी शुरू कर दी गई है। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम को लेकर कार्यकर्ता में काफी उत्साह है। सांसद ने कहा कि कार्यक्रम की सफलता को लेकर वह खुद भी सभी चीजों को देख रहे है। उन्होंने मिथिला के सभी कार्यकर्ताओं से इस कार्यक्रम को ऐतिहासिक और सफल बनाने का अनुरोध किया और सभी से तैयारी में जुटने को कहा।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *