शहर में लगातार जारी है ग्रिल खोलकर चोरी का सिलसिला, अब कांग्रेस नेता हुए शिकार।

शहर में लगातार जारी है ग्रिल खोलकर चोरी का सिलसिला, अब कांग्रेस नेता हुए शिकार।

भाजपा नेता विवेका नंद पासवान के भाई के घर में हुआ चोरी

दरभंगा। शहर के लहेरियासराय एवं बहादुरपुर थानाक्षेत्र के मध्य क्षेत्र में इन दिनों एक नए स्टाइल में चोरी की घटना लगातार बढ़ गयी है। चोर बंद घर को नहीं, बल्कि लोगों के रहते घरों को निशाना बनाते हैं। पहले खिड़की का ग्रिल खोलकर घर में प्रवेश करते हैं फिर जिस कमरे में घर के लोग सोये रहते हैं, उन्हें बाहर से लॉक कर देते हैं। इसके बाद आराम से चोरों की घटना को अंजाम देते हैं।

हाल ही में हाउसिंग कॉलोनी, सैदनगर एवं बरहेता रोड में इस तरह की घटना को अंजाम देने के बाद रविवार की रात चोरों ने लहेरियासराय थानाक्षेत्र के न्यू खाजासराय मुहल्ले में चोरी की घटना को अंजाम दिया है। इसबार चोरों ने बसतपुर के पूर्व मुखिया सह कांग्रेस नेता दयानंद पासवान और भाजपा नेता विवेका नंद पासवान के न्यू खाजासराय स्थित मकान को निशाना बनाया है।

पीड़ित दयानंद पासवान ने बताया कि रविवार की रात करीब साढ़े ग्यारह बजे सभी सोने चले गए। पर जिस रूम में सामान रखा था, उस कमरे में कोई नही सोया। सुबह जब सो कर उठे तो गेट आगे से बंद था, फिर पीछे के रूम में सोए बच्चे को आवाज देकर जगाया तो वो लोग भी रोने लगे कि उनके भी कमरे का गेट बंद है। पर पीछे से खिड़की का ग्रिल खुला हुआ था। घर मे जाकर देखा तो अलमारी खुला हुआ था और कागज और अन्य सामान बिखरे पड़े थे और अलमारी में रखे तीन सोने का चेन, दो सोना का लॉकेट, एक मूंगा लगा हुआ सोने का अंगूठी सोने का कुल 06 भरी एवं चांदी का कुल तीन भरी का पांच अंगूठी, एवं एक किलो के चांदी का सील एवं कागजात सहित सोलह हजार रुपए नगद गायब थे। इन गहनों की अनुमानित कीमत करीब चार लाख रुपए होगी।

इस संबंध में लहेरियासराय थाना में आवेदन दिया गया है। साथ ही उन्होंने कहा कि शहर में लगातार बढ़ रही चोरी की घटनाओं से आमजनों की नींद हराम है। पुलिस चैन से सो रही है। वे इस मामले को लेकर एसएसपी से मिलकर कारवाई की मांग करेंगे।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *