चौथी लहर को रोकने की जिम्मेदारी हम सबकी -डॉ प्रेम कुमार
पटना।बिहार विधानसभा में याचिका समिति के सभापति,पूर्वमंत्री व भाजपा के वरीय नेता डॉ प्रेम कुमार ने कहा कि जिस तरह से कोरोना के केस में बढ़ोतरी हो रही है और लोगों की मौत में दिन प्रति दिन इजाफा हो रहा है फिर से डराने वाली बात है।।इस समय सावधानी बरतने का समय है।कोरोना पुनः पावँ न पसारे इसलिए कोरोना गाइडलाइंन का सख्ती से पालन और बूस्टर डोज/तीसरी खुराक लेना हम सब की जिम्मेदारी है।इसी तरह कोरोना को भगा सकते है,हरा सकते है।कोरोना की चौथी लहर को रोक सकते हैं।ऐसा कर हम जिंदगियों को बचा पायेगें,सुरक्षित रह सकेंगे।