किसानों के हित में सरकार की फैसला-डॉक्टर प्रेम कुमार
पटना।बिहार विधानसभा में याचिका समिति के सभापति,पूर्व मंत्री व भाजपा के वरीय नेता डॉक्टर प्रेम कुमार ने कहा कि बिहार की एनडीए सरकार के केबिनेट का फैसला बिहार के हर खेत को पानी 2025 तक मिलेगा किसानों के लिए हितकारी कदम है। इस फैसले का किसानों की आमदनी पर सीधा असर पड़ेगा। किसानों की आमदनी में इजाफा होगा। सूखा से फसल की क्षति नही होगी और समय पर फसल लगाने के लिए पानी कब झंझट नही रहेगा। कृषको को उपज अच्छी होगी। आमदनी भी अच्छी होगीं।