दरभंगा । किरतपुर प्रखंड के कुबौल ढंगा पंचायत के कुबौल गांव में आत्मा के द्वारा नुक्कड़ नाटक के माध्यम से किसानों को उन्नत खेती करने की पद्धति की जानकारी दी गयी! नाटक प्रस्तुत करने वाले कलाकारों ने अपने कला के जरिये कार्यक्रम में उपस्थित किसानों को जैविक खेती, उन्नत किस्म की फसल को उपजाने की जानकारी दिया ! कार्यकर्म में उपस्तित सहायक तकनीकी प्रबंध हिमांशु भारद्वाज तुलसी के द्वारा आत्मा योजना ,किसान प्रशिक्षण, प्परी भ्रमण, पुरस्कार,मिट्टी जांच, परली जैविक खाद बनाने की तरीका को बताए। मौके पर उपस्थित मुखिया रंजीता कुमारी ने किसानों को सम्बोधित करते हुये कहा की आज के दौर में लोग रासायनिक खाद से फसल नहीं उपजाते है फसल के रूप में जहर का उत्पादन करते है ! पहले के ज़माने में लोग यही फसल खाकर सौ साल जीते थे! आज वही फसल खाकर लोग पचास साठ साल में ही मृत्यु को गले लगा लेता हैं !इसीलिए जरूरी हैं की लोग जैविक उर्वरक डाल कर खेती करे और अपने साथ साथ पुरे परिवार को स्वास्थ्य रखे! कार्यकर्म में समाज सेवी त्रिवेणी यादव, बबन यादव, फ़क़ीर आलम, किसान मित्र अशोक कुमार, गौरी पंडित समेत सैकड़ो किसान मौजूद थे !
Posted inFeatured