दरभंगा।मंगलवार को छात्र राजद के विश्वविद्यालय अध्यक्ष रजनीश कुमार ने ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय गेस्ट शिक्षक बहाली के संदर्भ में कुलपति को ज्ञापन सौंपा रजनीश कुमार ने इस ज्ञापन में तीन बातों को रखा है पहला तो सीट से ज्यादा बहाली किया जाना दूसरा रोस्टर प्रणाली को नहीं दर्शना तीसरा साक्षात्कार में सभी लोगों को नहीं सम्मिलित करना। जबकि मिथिलांचल अति पिछड़ा क्षेत्र है जहां लोग बाढ़ – सुखाड़ से पीड़ित रहते हैं। रजनीश कुमार ने कहा छात्र राजद मांग करती है कि ऐसे तथ्यों को स्पष्ट करते हुए सभी लोगों को मौका दिया जाए और वातावरण को सुधार करते हुए पूर्ण पारदर्शी किया जाए ।अगर विश्वविद्यालय प्रशासन वातावरण को पूर्ण पारदर्शी नहीं करती है तो छात्र राजद आंदोलन करने के लिए बाध्य होगी ।जिसकी जवाबदेही विश्वविद्यालय प्रशासन की होगी। मौके पर विश्वविद्यालय प्रभारी कृष्णा यादव, विश्वविद्यालय उपाध्यक्ष अभिषेक कुमार, धीरज प्रकाश ,माधव यादव ,शिवम कुमार ,रवि प्रकाश सहित कई अन्य लोग शामिल थे।
Posted inFeatured