दरभंगा। जिलाधिकारी डॉ. त्यागराजन एस.एम ने कुशेश्वरस्थान पूर्वी प्रखण्ड मुख्यालय में कुशेश्वरस्थान एवं कुशेश्वरस्थान पूर्वी प्रखण्डों के प्रखण्ड विकास पदाधिकारी एवं अंचलाधिकारियों सहित स्थानीय जनप्रतिनिधियों के साथ बाढ़ को लेकर समीक्षा बैठक किया।
बैठक में कुशेश्वरस्थान प्रखण्ड के प्रखण्ड विकास पदाधिकारी एवं अंचलाधिकारी द्वारा बताया गया कि कुशेश्वरस्थान का कुछ पंचायत अभी बाढ़ से प्रभावित हुआ है।
जिलाधिकारी द्वारा प्रभावित पंचायतों में आवश्यकतानुसार सामुदायिक किचन प्रारंभ करने हेतु निर्देश दिया।उन्होंने प्रखण्ड अधिकारी से कहा जहाँ सामुदायिक किचन प्रारंभ नहीं किया जा सकता है, वहाँ ड्राई फूड की व्यवस्था करें। अंचलाधिकारी, कुशेश्वरस्थान द्वारा बताया गया कि अभी 04 जगहों पर सामुदायिक किचन चलाया जा रहा है।
वही बैठक में उपस्थित कुशेश्वरस्थान (सतीघाट) प्रखण्ड के अंचलाधिकारी द्वारा बताया गया कि अभी कुशेश्वरस्थान (सतीघाट) प्रखण्ड में बाढ़ की स्थिति नहीं है जिलाधिकारी द्वारा सही-सही आकलन कर प्रतिवेदन भेजने का निर्देश अंचलधिकारी, कुशेश्वरस्थान को निर्देश दिया गया।
जिलाधिकारी द्वारा बैठक में उपस्थित जनप्रतिनिधियों से उनका फीडबैक पूछा गया।
जनप्रतिनिधियों द्वारा बताया गया कि कृषि विभाग द्वारा प्रतिवेदित किया गया रिपोर्ट से अधिक मक्का का फसल क्षति हुआ है। जिलाधिकारी द्वारा जिला कृषि पदाधिकारी को पुनः बाढ़ से नुकसान हुए फसल का आकलन करने का निर्देश दिया गया।
समीक्षा के दौरान सहायक समाहर्त्ता अभिषेक पलासिया, अपर समाहर्त्ता विभूति रंजन चौधरी, सिविल सर्जन डॉ. संजीव कुमार सिन्हा, अनुमंडल पदाधिकारी, बिरौल, भूमि सुधार उप समाहर्त्ता, बिरौल, अनुमंडल लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी, बिरौल, जिला पशुपालन पदाधिकारी, प्रभारी पदाधिकारी आपदा प्रबंधन सत्यम सहाय, दोनों प्रखण्डों के वरीय प्रभारी पदाधिकारी, प्रखण्ड विकास पदाधिकारी, कुशेश्वरस्थान एवं कुशेश्वरस्थान पूर्वी, अंचलाधिकारी, कुशेश्वरस्थान एवं कुशेश्वरस्थान पूर्वी तथा स्थानीय जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।