सीएम के कार्यक्रम में बच्चा हुआ बेहोस, महिला सब इंस्पेक्टर प्रिया सिंह ने बचाई बच्चे की जान।

सीएम के कार्यक्रम में बच्चा हुआ बेहोस, महिला सब इंस्पेक्टर प्रिया सिंह ने बचाई बच्चे की जान।

दरभंगा।एक तरफ जहां ड्यूटी के प्रति पुलिस की लापरवाही से लोग आहत रहते है तो वही एक महिला सब इंस्पेक्टर की जांबाजी की चर्चा चहु ओर हो रहा है।

बताया जा रहा है कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार समस्तीपुर जिले के मोरवा के इंद्रवारा में बाबा केवल स्थान के राजकीय मेला के उद्घाटन समारोह को सम्बोधित कर रहे थे। इसी क्रम में दर्शक दीर्घा में अचानक एक बच्चे की बेहोस हो कर जमीन पर गिर जाने से अफरा तफरी मच गई।जिस वक्त बच्चा बेहोश हो कर गिरा उस वक्त लोग खरे थे और पुरुष पुलिस भी खरे थे लेकिन किसी ने उस बच्चे को बचाने की कोशिश नही किया।

बचाना तो दूर कोई उस बच्चे को छूना नही चाह रहा था। उसी वक्त अचानक महिला सब इंस्पेक्टर प्रिया सिंह की नजर उस बच्चे पर पड़ी । प्रिया सिंह दौड़ कर उस बच्चे के पास पहुँची और उस बच्चे को बचाने की कोशिश की।साथ में एक और महिला पुलिस थी उसने भी साथ दिया। आनन फानन में प्रिया सिंह ने उस जगह से चिल्ला चिल्ला कर भीर को हटाया और बच्चे को अपने गोद में रख कर उसे होश में लाने का प्रयास करती रही ।

प्रिया सिंह बच्चे को अपने टोपी से हवा देती रही और पानी का छीटा मारने के बाद बच्चा होश में आया ।भीड़ से बच्चे को उठा कर निकाल ले गई।बच्चे की मां जमीन पर लेट कर चिल्ला रही थी ।सब इंस्पेक्टर प्रिया सिंह ने बच्चे की माँ को काफी देर तक समझाई तब जा कर बच्चे की मां शांत हुई ।बच्चे जब पूरी तरह होश में आ गया तब प्रिया सिंह ने उस बच्चे को उसके मां के हबाले कर दिया।

प्रिया सिंह की दिलेरी और ममता की चर्चा मोरवा सहित अन्य इलाके में चर्चा बना हुआ है। इतना ही नही इस घटना का किसी ने वीडियो बना लिया और सोशल मीडिया में वायरल कर दिया ।

सोशल मीडिया में भी महिला सब इंस्पेक्टर की चर्चा खूब हो रही है।बताया जाता है कि सीएम के कार्यक्रम में दरभंगा से भी पुलिस बल की तैनाती हुई जिसमे सब इंस्पेक्टर प्रिया सिंह की भी तैनाती हुई थी।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *