शिक्षक सोनू कुमार मिश्र द्वारा लिखित पुस्तक का गोवा में होगा लोकार्पण

दरभंगा। दरभंगा जिले के बिरौल प्रखण्ड क्षेत्र के मध्य विद्यालय बुआरी में पदस्थापित शिक्षक एवं टीईटी एसटीईटी उत्तीर्ण नियोजित शिक्षक संघ गोपगुट के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य युवा साहित्यकार सोनू कुमार मिश्रा की स्वलिखित दूसरी पुस्तक लौट आएगा इंकलाब का विमोचन भाषा सहोदरी द्वारा आयोजित अष्टम अंतरराष्ट्रीय हिंदी अधिवेशन गोआ में किया जाएगा। इसकी सूचना देते हुए बतौर लेखक श्री मिश्र ने बताया कि यह उनकी दूसरी पुस्तक है जो समसामयिक मुद्दों पर लिखी गई है। इससे पहले उनकी पहली पुस्तक मेरी बेटी मेरा जीवनधन को पाठकों का अपार स्नेह मिला और अभी वह पुस्तक आउट ऑफ स्टॉक हो चुकी है वही उनकी यह पुस्तक दूसरी है जिसका विमोचन किया जाना है। हालांकि विमोचन का कार्यक्रम 2020 में ही होना था लेकिन कोरोना के कारण इसके विमोचन की तिथि को टाल दी गई अब चुकी स्तिथि सामान्य हो चुकी है इसलिए इसके विमोचन का कार्यक्रम तय किया गया है। भाषा सहोदरी के द्वारा प्रत्येक वर्ष इस तरह के कार्यकर्मो का आयोजन किया जाता है। आगे उन्होंने बताया की उनकी एक और पुस्तक प्रेस में है जो जल्द ही पाठकों के बीच उपलब्ध होगी। उन्होंने अपने माता पिता गुरु मित्र परिजनो का आभार प्रकट किया। उन्हें बधाई देनेवालो में उनके विद्यालय के कर्मी रंजन मण्डल, अरुण मण्डल, निर्मल पंडित, रामशंकर सिंह समेत संघ के जिलाध्यक्ष प्रमोद मण्डल, धनन्जय झा, रंजन पासवान, ओमप्रकाश झा, मुकेश पोद्दार, सुरेश कमती, राशिद अनवर, जितेंद्र गांधी प्रमुख रहे।