अनुज्ञप्ति नहीं मिलने से आक्रोशित डीलरों का धरना तीसरे दिन जारी, आंदोलनकारियों ने भूख हड़ताल पर जाने की दी चेतावनी

अनुज्ञप्ति नहीं मिलने से आक्रोशित डीलरों का धरना तीसरे दिन जारी, आंदोलनकारियों ने भूख हड़ताल पर जाने की दी चेतावनी

मोहन चन्द्रवंशी

दरभंगा। जिले के 113 डीलर (जन वितरण प्रणाली दुकानदार) का धरना बुधवार को तीसरे दिन भी जारी है। लालफीताशाही से वे निराश हैं। सरकारी प्रक्रिया के अनुरूप इनका चयन हुआ लेकिन महीनों बीतने के बाद भी इन्हें अनुज्ञप्ति नहीं मिली है। आश्वासन पर आश्वाशन मिल रहा है लेकिन काम नहीं हो रहा है।

सोमवार को लहेरियासराय के पोलो ग्राउंड के धरना स्थल पर तमाम डीलर धरने पर बैठे। नारे लग रहे। कमिश्नर तक को स्मार पत्र दिया लेकिन उनकी सुनने वाला कोई नहीं है।

डीलर एसोसिएशन के जिला अध्यक्ष महेश कुमार सिंह ने रोष जताया कि जब उन लोगों का चयन हो गया था और सिर्फ अनुज्ञप्ति बटना शेष है तो फिर से डीलरो के लिए जिला चयन समिति की बैठक क्यों आयोजित की जा रही है? ये आशंका को जन्म दे रही है। उन्होंने बताया कि उनकी जिंदगी तो तबाह हो ही रही साथ में उपभोक्ताओं को भी अनाज नहीं मिल रहा।

महेश ने चेतावनी दी है कि प्रशासन ने उनकी मांग नहीं सुनी तो 24 फरवरी से वे लोग भूख हड़ताल पर बैठ जाएंगे।

इन डीलरो के चयन की फाइनल मेधा सूची का 24-08-2021 को प्रकाशन कर दिया गया था।

डीलरो के धरना के संबंध में पूछे जाने पर डीएसओ अजय कुमार ने कहा कि उनकी मांग पर हम संवेदनशील बने हुए हैं। विभाग से मार्गदर्शन प्राप्त हुआ है। उसी के आलोक में पारदर्शी तरीके से अनुज्ञप्ति के मामले निपटाए जा रहे हैं। वे भावुक न हों। बेनीपुर प्रखण्ड की लिस्ट फाइनल हो गई है। एक दो दिनों में बिरौल प्रखण्ड का काम पूरा हो जाएगा। और इस तरह सभी प्रखंडों के काम पूरे होंगे। आंदोलनरत डीलर से वार्ता करने सक्षम पदाधिकारी को भेजा जा रहा है।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *