इंसाफ मंच ने हायाघाट विधायक का पुतला जलाया, पीड़ित को न्याय दिलाने तक आंदोलन जारी रहेगा:-जिलाध्यक्ष
दरभंगा।महादलित विकास राम को भाजपा विधायक के गुण्डागर्दी से सुरक्षा देने,
महादलित के ज़मीन पर जबरन कब्जा करने वाले भाजपा विधायक के रिश्तेदारों को गिरफ्तार करने, एपीएम थाना में पुलिस की मौजूदगी में महादलित को विधायक, उसके गुर्गो के जरिये पिटाई करने, पीड़ित को न्याय दिलाने के सवाल पर इंसाफ मंच व भाकपा(माले) के बैनर तले चन्खडिया मोर पर हायाघाट विधायक का पुतला दहन किया गया। पुतला दहन का नेतृत्व इंसाफ मंच के जिला अध्यक्ष अकबर रज़ा, भाकपा(माले)हायाघाट एरिया कमिटी सचिव विश्वनाथ पासवान कर रहे थे। अनुपम कुमारी की अध्यक्षता में आयोजित सभा को सम्बोधित करते हुए
इंसाफ मंच के जिला अध्यक्ष सयैद अकबर रज़ा ने कहा कि जिस तरह से हायाघाट के विधायक की शह पर उनके सगे-सम्बन्धी द्वारा विकास राम के ज़मीन पर ज़बरदस्ती दबंगई दिखाते हुए कब्ज़ा किया गया, उनके गुंडों द्वारा दलित को पीटा गया और उल्टे उस पर झूठा केस किये गए । भाजपा विधायक न्याय व कानून की धज्जियां उड़ा रहे हैं। विधायक के गुंडागर्दी के खिलाफ आंदोलन तेज होगा। उस महा दलित परिवार को इंसाफ दिलाने तक आंदोलन जारी रहेगा। सभा को भाकपा माले के हायाघाट एरिया सचिव विश्वनाथ पासवान ने कहा कि हायाघाट के यह विधायक को जब वोट लेना होता था तो दलित और पिछड़े के घर जा कर कहते थे हम एक परिवार से है हमको सपोर्ट करें और जब जीत कर गए तो कभी ग़रीब मज़दूर को घर से बेघर करने का बयान जारी कर फरमान सुनाते हैं। ग़रीब दलित की ज़मीन छीन कर अपने संबंधी को दे देते है और पुलिस पर दबाव डाल कर झूठे मुक़दमे में फंसा कर उसको डराने की कोशिश करते है। इस तरह के ज़ुल्म को भाकपा माले कभी सहन नही करेगा ।इंसान मंच सड़क पर उतर कर इस गंदी मानसिकता के खिलाफ लड़ेंगे ओर इंसाफ दिला कर रहेंगे । इस सभा मे इंसाफ मंच भाकपा माले के दर्जनों सदस्यों ने हिस्सा लिया ।