दाखिल खारिज के नाम पर कर्मचारी एवं सीओ करते है अबैध वसूली – उप प्रमुख
दरभंगा।बहादुरपुर प्रखंड के अंचलाधिकारी व कर्मचारी के मिलीभगत से दाखिल खारिज के नाम पर अ वैध वसूली होता है। बहादुरपुर प्रखंड के उप प्रमुख मनोज कुमार सिंह ने इस तरह के आरोप के संबंध में जिलाधिकारी दरभंगा को पत्र लिखा है। पत्र में उन्होंने बताया है कि बहादुरपुर प्रखंड के कर्मचारी व अंचलाधिकारी के मिलीभगत से दाखिल खारिज के नाम पर अवैध राशि का वसूल करते हैं। कर्मचारी अपने अधीनस्थ एक प्राइवेट व्यक्ति को रख कर काम करवाते है और अबैध राशि की उगाही का जरिया बना लेते है।
पत्र में कहा गया है कि कर्मचारी दाखिल खारिज के नाम पर 5 हजार से 10 हजार तक कि वसूली करते है। जबकि सरकार ने ऑन लाईन आबेदन की प्रक्रिया के तहत आबेदन लेने का निर्देश दिया है। लेकिन कर्मचारी ऑन लाईन आबेदन पर जानबूझकर लेट करते है और दाखिल खारिज की प्रक्रिया को लटका कर रखते है।
श्री सिंह का कहना है कि प्रखण्ड में सैकड़ों आबेदन वर्षों से लंबित है। आबेदनकर्ता दरबदर की ठोकरें खा रहा है। श्री सिंह ने जिलाधिकारी दरभंगा से आग्रह किया है कि इस गोरखधंधे पर कार्रवाई करें।