बेनीपुर  बिधान सभा क्षेत्र मे सड़क और पुल पुलिये की नहीं रहेगी कमी– प्रो0 विनय चौधरी/

बेनीपुर  बिधान सभा क्षेत्र मे सड़क और पुल पुलिये की नहीं रहेगी कमी– प्रो0 विनय चौधरी/

दरभंगा।बिहार में सडक और पुल पुलिये का जाल सा बिछ गया है। सड़क निर्माण की गति देश स्तर पर अव्वल है। बास्तविकता है कि सड़क स्वास्थ्य शिक्षा मनोरंजन आधारभूत संरचना जैसे बिकासात्मक कार्यों के सहारे नीतीश कुमार ने सूबे को एक नयी पहचान दी है। बेनीपुर बिधानसभा क्षेत्र में करोड़ों रूपये की लागत से बनने बाली विभिन्न सडकों के शिल्यानास के बाद स्थानीय बिधायक प्रो0 विनय चौधरी ने उपरोक्त बातें कहीं। बिधायक डा चौधरी ने दो करोड़ पनचानवे लाख रुपये की लागत से नरहरटोल से पररी भाया सिहौल पथ, पचहत्तर लाख रुपये की लागत से श्यामामाई भुटकून खतवे घर से रामनगर हावीडीह पथ निर्माण, तथा एक करोड़ रुपये की लागत से बिरौल प्रखंड के बिजुरिया अंबा पथ का शिलान्यास स्थानीय जनप्रतिनिधियों तथा बिभागीय अभियंता तथा अधिकारियों की उपस्थिति में करते हुए कहा कि बिकास के पैमाने पर बेनीपुर बिधानसभा को एक आयाम दे रहे हैं तथा आधारभूत संरचना के क्षेत्र में यहाँ एक बडा नेटवर्क बनाने के लिए तत्पर है। जदयू बिधायक ने मिथिलांचल के विकास के लिए बिहार के सीएम को संकल्पित बताते हुए कहा कि दूरदर्शी सोच के कारण बिहार का बिकास दर साढे सोलह प्रतिशत है जो देश स्तर पर अव्वल है। जदयू बिधायक डा चौधरी ने बेनीपुर बिधानसभा के हर गली मोहल्ले में सड़क निर्माण के क्षेत्र में पूरी तरह से आत्मनिर्भर बनाने के लिए प्रतिबद्ध बताते हुए प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना, मुख्यमंत्री ग्राम सड़क योजना, मुख्यमंत्री ग्राम सड़क संपर्क योजना, बीआरजीएफ आदि के माध्यम से टोले और मुहल्ले को पंचायत प्रखंड तथा अनुमंडल एवं जिला मुख्यालय नेटवर्कों से जोडा जा रहा है जो निकट भविष्य में परिलक्षित होगा। प्रो0 चौधरी ने कार्यक्रम में उपस्थित जनसमूह को विश्वास दिलाते हुए कहा इमानदारी तथा कर्मठता के साथ बिकास के मामले में हर योजना को धरातल पर अक्षरशः हकीकत मे लाने के लिए प्रयासरत है। मौके पर जदयू प्रखंड अध्यक्ष विपिन कुमार,युवा जदयू जिलाध्यक्ष राम शंकर सिंह,अजित कुमार सिंह,राम विलास सिंह,अजय कुमार,बिरबल राय,राम शंकर मंडर,मनीष कुमार,कैलाश कुमार रविन्द्र कुमार,मनोज कुमार सिंह,राज नारायण मंडल,सुनील कुमार,प्रमोद कुमार,चंद्रशेखर राम सहित दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद थे

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *