कुबौल ढांगा पंचायत के नव निर्वाचित जनप्रतिनिधि हुए सम्मानित, ग्रामीणों ने व्यक्त की विकास की उम्मीद

कुबौल ढांगा पंचायत के नव निर्वाचित जनप्रतिनिधि हुए सम्मानित, ग्रामीणों ने व्यक्त की विकास की उम्मीद

दरभंगा। जिले के किरतपुर प्रखंड के अंतर्गत कुबौल ढांगा पंचायत के कुबौल गांव में नव निर्वाचित जनप्रतिनिधियों के सम्मान में ग्रामीणों ने समारोह का आयोजन किया। सम्मान समारोह की अध्यक्षता शिक्षाविद सह प्रोफेसर खुर्शीद आलम ने किया। सभा के शुरूआत में उन्होंने सभी जन प्रतिनिधि को पाग एवम् चादर से सम्मानित किया।

सम्मानित होने वालों में मुख्य रूप से मुखिया प्रतिनिधि बबन कुमार, पंचायत समिति सदस्य रंजीत यादव, वार्ड सदस्य कमरे आलम, भंडारी यादव, रामचन्द्र सदा, लक्ष्मी तांती, प्रमोद साहू, बिजय यादव समेत कई जनप्रतिनिधि शामिल थे।

सभा को संबोधित करते हुए खुर्शीद आलम ने कहा की आजादी के बाद से आज तक कुबौल गांव का कोई मुखिया नहीं बने थे। जिस कारण कुबौल अभी तक एक प्रकार से गुलाम था। विकास के मामले में पिछड़ा था। लेकिन आज यहाँ की जनता ने गुलामी रुपी जंजीर को तोड़ कर गांव का मुखिया और समिति बना दिया।

उन्होंने बताया कि कुबौल गांव आजादी के बाद अभी तक मुख्य सड़क से नहीं जुड़ा था। लेकिन वर्तमान मुखिया प्रतिनिधि बबन कुमार ने किसी पद नही रहते हुए इस गांव को मुख्य सड़क से जोर कर गांव का संपर्क समाज के मुख्य धारा से कर दिया है।

इस अवसर पर उपस्थित मुखिया प्रतिनिधि बबन कुमार ने कहा की यह जीत हमारी नहीं हमारे समाज की है। मै सदैव अपने आप को आपके सेवक के रूप में समझूंगा। समारोह में मो.मूसा, मो.अनामुल, उमेश यादव, दिनेश यादव, मो.शमीम, जुगेश्वर मुखिया, समेत सैकड़ो ग्रामीण उपस्थित थे।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *