जमालपुर पंचायत को भ्र्ष्टाचार पंचायत बनाऊंगा – मुख्तार अहमद
दरभंगा । किरतपुर प्रखंड के जमालपुर पंचायत में चुनाव प्रचार अब अंतिम पड़ाव पर है।जनसम्पर्क अभियान में मुखिया प्रत्याशी मुख्तार अहमद को मतदाताओं के बीच जनसमर्थन मिल रहा है। वहीं उनके प्रतिद्वंद्वी भी ताल ठोक रहे हैं।
किरतपुर प्रखण्ड क्षेत्र के जमालपुर पंचायत के चुनाव में सभी उम्मीदवार अपने अपने हिसाब से जोर शोर से प्रचार कर रहे है। जनसंपर्क अभियान में उम्मीदवारों में काफी उत्साह देखने को मिल रहा है। प्रचार के क्रम में मुख्तार अहमद के पुत्र डॉ सरफराज नवाज ने दावा किया है कि वे चुनाव जीत रहे हैं मतदाता मेरे साथ हैं। उन्होंने कहा कि हम क्या बोलें.. हमारा काम बोल रहा है।जमालपुर पंचायत को आदर्श पंचायत बनाऊंगा और पंचायत को भ्र्ष्टाचार मुक्त पंचायत बनाऊंगा।उन्होनें कहा कि पंचायत के हर
मतदाताओं के घर घर जा रहें हैं।उन्होंने कहा पंचायत में छठ पर्व मनाने हेतु घाट नही है जीत होता है तो छठ घाट निर्माण करूंगा।पंचायत से जल निकासी हेतु पंचायत में जल संग्रह हेतु जगह खोज कर डेम बनाऊंगा।
पंचायत के हर घर तक पहुंचने का लक्ष्य उन्होंने बनाया है। जीत मिली तो उनकी पहली प्रथिमिक्ता होगी सम्पूर्ण पंचायत की विकास। क्षेत्र के विभिन्न योजनाएँ जो सीधे जनता तक नही पहुँच पाता है उसे सीधे जनता तक पहुंचना उनका पहला कर्तव्य होगा। उन्होंने कहा वर्ष 2011 मेरी माता जी चुनाव जीत कर मुखिया बनी थी।मुखिया बनने के बाद वर्ष 2011 से वर्ष 2016 तक जो पंचायत में विकास हुआ वही आज भी दिख रहा है ।
इस पंचायत में 04 उम्मीदवार हैं। यहां वार्ड की संख्या 13 है और वोटर लगभग 7300 हैं।
पंचायत के मकसूद अहमद,अख्तर अली,अबरार अहमद,अनिल पासवान,परशुराम साह,तौकीर अहमद,मुस्तकीम अहमद,मंटुन सदा,जटाशंकर,प्रदीप कुमार साह ने कहा बीते 5 वर्ष में पंचायत में विकास के नाम पर सिर्फ लूट ही लूट हुआ है।इस वर्ष मुखिया उम्मीदवार मुख्तार अहमद लोगों के दुख सुख में साथ रहे है।इनका व्यवहार सभी के साथ अच्छा रहता है।
उधर इनके मतदाताओं ने कहा कि काम हुआ है लेकिन वे इससे संतुष्ट नहीं हैं। विपक्षी ने कहा कि हम मुख्तार अहमद को कड़ी टक्कर देने जा रहे हैं।