जनसम्पर्क अभियान में मुखिया प्रत्याशी अभिषेक मिश्र उर्फ बमबम को मिल रहा जनसमर्थन
दरभंगा ।जिले के बिरौल प्रखण्ड क्षेत्र में पंचायत चुनाव प्रचार जोरों पर है। सभी उम्मीदवार अपने अपने हिसाब से जोर शोर से प्रचार कर रहे है। जनसंपर्क अभियान में उम्मीदवारों में काफी उत्साह देखने को मिल रहा है। इसी क्रम में बिरौल प्रखण्ड क्षेत्र के देवकुली जगरनाथपुर पंचायत में अपने प्रचार के क्रम में मुखिया प्रत्याशी अभिषेक मिश्र उर्फ बमबम क्षेत्र के मतदाताओं के घर घर जा रहे हैं।
पंचायत के हर घर तक पहुंचने का लक्ष्य उन्होंने पूरा कर लिया है और हर घर तक जायेगें। चुनाव प्रचार के दौरान मुखिया प्रत्याशी अभिषेक मिश्र उर्फ बमबम ने कहा कि उनकी जीत होती है तो उनकी पहली प्रथिमिक्ता होगी सम्पूर्ण पंचायत की विकास। क्षेत्र के विभिन्न योजनाएँ जो सीधे जनता तक नही पहुंच पाती हैं उसे सीधे जनता तक पहुंचना उनका पहला कर्तव्य होगा।
आगे उन्होंने कहा कि अभी तक यह पंचायत विकास से वंचित है । मैं इस पद पर जीतता हूँ तो सभी सरकारी योजनाओं का लाभ जनता तक सीधे पहुंचाने का काम करूंगा। जीतने वाले सभी जन प्रतिनिधियों का साथ लेकर चलूंगा।
उन्होंने यह भी कहा कि अभी तक जितनी भी सरकारी योजनाएँ पंचायत में लागू हुई हैं उनमें पूरी तरह घोर लापरवाही किया गया है। यह पंचायत अभी तक पिछड़ा हुआ है पंचायत की सभी सड़के अपनी जर्जरता पर आंसू बहा रहा है ।
इस पंचायत की अधिकांश सड़के कीचड़ व पानी से भरा है। यह पता ही नहीं चलता है कि सड़क पर कीचड़ है या फिर कीचड़ में सड़क है। इन सभी समस्याओं को दूर करने के लिए अपनी भागीदारी सुनिश्चित करना चाहती हूँ।
उधर उनके प्रतिद्वंद्वी इन आरोपों से सहमत नही है। वे कहते हैं कि काम में कमी बेसी हो सकता है। जनता ने जिताया तो अगले टर्म में त्रुटि का भरपाई करेंगे।