जनसम्पर्क अभियान में सरपंच प्रत्याशी राजीव कुमार राय उर्फ पप्पू को मिल रहा जनसमर्थन

जनसम्पर्क अभियान में सरपंच प्रत्याशी राजीव कुमार राय उर्फ पप्पू को मिल रहा जनसमर्थन

दरभंगा ।जिले के बिरौल प्रखण्ड क्षेत्र में पंचायत चुनाव प्रचार जोरों पर है। सभी उम्मीदवार अपने अपने हिसाब से जोर शोर से प्रचार कर रहे है।आज शाम 5 बजे प्रचार का शोरगुल बन्द हो जाएगा।
जनसंपर्क अभियान में उम्मीदवारों में काफी उत्साह देखने को मिल रहा है। इसी क्रम में बिरौल प्रखण्ड क्षेत्र के बैरमपुर पंचायत में अपने प्रचार के क्रम में सरपंच प्रत्याशी राजीव कुमार राय उर्फ पप्पू क्षेत्र के मतदाताओं के घर घर जा रहे हैं।

चुनाव प्रचार के दौरान सरपंच प्रत्याशी राजीव कुमार राय उर्फ पप्पू ने कहा कि उनकी जीत होती है तो उनकी पहली प्रथिमिक्ता होगी सम्पूर्ण पंचायत में न्याय के साथ विकास ।पंचायत में छोटे छोटे झगड़े को ग्राम कचहरी के माध्यम से सीधे जनता के सामने न्याय करना उनका पहला कर्तव्य होगा।

आगे उन्होंने कहा कि अभी तक यह पंचायत न्याय से वंचित रहा है । राजीव कुमार राय उर्फ पप्पू ने कहा की इस पद पर मैं जीतता हूँ तो सभी सरकारी योजनाओं का लाभ जनता तक सीधे पहुंचवाने का काम करेंगे। जीतने वाले सभी जन प्रतिनिधियों का साथ लेकर चलेंगे।

 

उन्होंने कहा कि मैं सरपंच बना तो विकास के साथ न्याय खूब करेंगे। उन्होंने कहा कि सब समस्याओं को दूर करने के लिए अपनी भागीदारी सुनिश्चित करना चाहता हूँ।

उधर उनके प्रतिद्वंद्वी इन आरोपों से सहमत नही है। वे कहते हैं ग्राम कचहरी से न्याय हुआ है। इसमें कमी बेसी हो सकता है। जनता ने जिताया तो अगले कार्यकाल में त्रुटि का भरपाई करेंगे।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *