सरकार के आदेश के बैगर वार्ड सचिव को कोई हटा नहीं सकता है-श्याम महासेठ

सरकार के आदेश के बैगर वार्ड सचिव को कोई हटा नहीं सकता है-श्याम महासेठ

दरभंगा।बहेड़ी प्रखण्ड क्षेत्र के उज्जैना हाई स्कूल के प्रांगण में वार्ड सचिव संघ की बैठक आयोजित किया गया।बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष श्याम महासेठ ने किया।बैठक को सम्बोधित करते हुए जिला अध्यक्ष ने कहा कि मुख्यमंत्री के ड्रीम प्रोजेक्ट एव महत्वाकांक्षी योजना सात निश्चय योजना को विगत पाँच वर्षों से धरातल पर उतारने हेतु वार्ड सचिव बिना किसी भत्ता और वेतन के काम कर रहे हैं। बैठक में वार्ड सचिवों ने सर्वसम्मति से निर्णय लिया कि
सभी वार्ड सचिवों को सरकार सरकारी कर्मी का दर्जा दें।
सभी वार्ड सचिवों को उचित मानदेय नियमित रूप से लागू करे। वार्ड सचिव ने मांग किया है।
सरकार हमारी मांग को पूरा नहीं करती हैं। तो जिला सभी वार्ड सचिव संघ 27 नबम्बर को अनिश्चित कालीन तक जिला स्तरीय भूख हड़ताल तब तक करेंगे जब सरकार हमारी मांग मान नही लेती है।
बैठक में वार्ड सचिव संघ के वरीय सदस्य रौश, अमित झा,रंजीत कुमार,लालटुन शर्मा,संतोष कुमार,लालो पासवान,तनवीर,जयकांत कुमार,रिंकी कुमारी,मो सोएब,लक्ष्मण लाल,सहित दर्जनों वार्ड सदस्य मौजूद थे।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *