चाइल्ड लाइन से दोस्ती सप्ताह के अन्तर्गत जी.एन. नर्सिंग स्कूल, लहेरियासराय में छात्र/छात्रओं के साथ की गयी परिचर्चा
दरभंगा । चाइल्ड लाइन से दोस्ती सप्ताह के अन्तर्गत आज तीसरे दिन (16 नवम्बर) को लहेरियासराय स्थिति जी.एन नर्सिंग स्कूल में छात्र/छात्रओं के साथ परिचर्चा का आयोजन किया गया।
सवर्प्रथम केन्द्र समन्वयक अराधना कुमारी के द्वारा सभी छात्र-छात्राओं को गोद लेने की प्रक्रिया के बारे में जानकारी दी गयी। उन्होंने बताया कि किसी नवजात परित्यक्त बच्चा को पास रखना एवं इसकी सूचना नहीं देना कानूनन अपराध है और इसके लिए तीन वर्ष की कैद के साथ-साथ एक लाख रुपये तक के जुर्माना का प्रावधान है।
महिला संरक्षण पदाधिकारी अजमातून निशा ने कहा गया कि बच्चों की सुरक्षा के लिए माता का संरक्षण जरूरी है, इसलिए अगर किसी महिला के साथ किसी भी तरह की हिंसा होती है तो वह महिला हेल्प लाइन से सम्पर्क करे। उन्हें निःशुल्क सहायता प्रदान किया जाएगा। इसके साथ ही जिला समन्वयक रविन्द्र कुमार द्वारा द्वारा बच्चों के अधिकार पर चर्चा किया गया।
इस कार्यक्रम में चाइल्ड लाइन के परामर्शी सच्चिदानंद झा, टीम सदस्य पंकज कुमार चौधरी, शिव प्रसाद, राकेश कुमार,अर्चना कुमारी एवं शिवगंगा देवी आदि ने भाग लिया।