मिथिला में पार्टी विस्तार को लेकर विधायक अख्तरुल ईमान से मुलाकात।
दरभंगा ।जिले के घनश्यामपुर प्रखंड के डिप्टी प्रमुख नसर नवाब ने पटना स्थित एआईएमआईएम के विधायक दल के नेता सह प्रदेश अध्यक्ष अख्तरुल ईमान व युवा प्रदेश अध्यक्ष एडवोकेट आदिल हसन से उनके आवास पर मुलाकात की।
डिप्टी प्रमुख नसर नवाब ने बताया कि इस मुलाकात में मिथिलांचल के कई मुद्दों पर बात की गई है।साथ ही आगामी दिनों में मिथिलांचल में पार्टी विस्तार करने को लेकर भी विचार विमर्श किया गया।
ज्ञात हो कि पिछले विधानसभा चुनाव में एआईएमआईएम को सीमांचल क्षेत्र में बड़ी कामयाबी हासिल हुई है।जिसके बाद अब पार्टी को मिथिलांचल में विस्तार करने को लेकर लगातार बैठकें की जा रही है।