मृतक पुजारी के परिजनों को ब्राह्मण फेडरेशन ने दी आर्थिक सहायता।

दरभंगा। रविवार को ऑल बिहार ब्राह्मण फेडरेशन की टीम ने शहर के कंकाली मंदिर परिसर पहुंचकर अपराधियों की गोली से मारे गए मुख्य पुजारी राजीव कुमार झा उर्फ अंटू जी के परिजनों से मुलाकात की। इस दौरान ब्राह्मण फेडरेशन द्वारा मृतक के परिजनों को 31 हजार रुपये की आर्थिक सहायता भी प्रदान की गयी। साथ ही आगे भी हरसंभव सहायता का आश्वासन दिया।

मौके पर मौजूद ब्राह्मण फेडरेशन के प्रदेश अध्यक्ष उदय शंकर चौधरी ने इस घटना को विभत्स घटना बताते हुए लगातार हो रही ब्राह्मणों की हत्या पर चिंता जतायी। साथ ही उन्होंने सरकार और प्रशासन से मांग करते हुए कहा कि मंदिर के पुजारियों की सुरक्षा की व्यवस्था होनी चाहिए।

प्रदेश अध्यक्ष उदय शंकर चौधरी ने मृतक के परिवार केलिए आर्थिक सहायता का आह्वान समाज के बुद्धिजीवी एवं सक्षम लोगों से किया। उन्होंने कहा कि ब्राह्मण गरीब भी है, फिर भी सरकार से कोई सहायता नही मिलती। इसलिए हमें स्वयं अपनी सहायता करनी होगी।

मौके पर फेडरेशन के प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ0 उदभट मिश्रा ने प्रशासन से नशेड़ियों पर सख्ती से लगाम लगाने की मांग की। उन्होंने बढ़ते हुए अपराध केलिए युवाओं में नशे की बढ़ती लत को बड़ा कारण बताया। साथ उन्होंने नशा को रोकने केलिए सामाजिक स्तर पर लोगों से जागरूकता अभियान चलाने का आह्वान किया।

मौके पर फेडरेशन के जिलाध्यक्ष डॉ0 प्रभाकर झा, महामंत्री राजीव कुमार झा, जिला उपाध्यक्ष रणजीत कुमार झा गगनजी, महिला जिलाध्यक्ष कामिनी झा, मीणा झा, विमलेश कुमार झा, रिंकू झा, बालेंदु झा, आशीष कुमार झा, बबलू झा, मेघानन्द झा आदि भी उपस्थित थे।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *