जनसम्पर्क अभियान में मुखिया प्रत्याशी अन्नू कुमारी पति आशीष यादव को मिल रहा जनसमर्थन

दरभंगा ।जिले के मनीगाछी प्रखण्ड क्षेत्र में पंचायत चुनाव प्रचार जोरों पर है। सभी उम्मीदवार अपने अपने हिसाब से जोर शोर से प्रचार कर रहे है। जनसंपर्क अभियान में उम्मीदवारों में काफी उत्साह देखने को मिल रहा है। इसी क्रम में मनीगाछी प्रखण्ड क्षेत्र के भण्डारसम पंचायत में अपने प्रचार के क्रम में मुखिया प्रत्याशी अन्नू कुमारी पति आशीष यादव क्षेत्र के मतदाताओं के घर घर जा रहे हैं।

पंचायत के हर घर तक पहुंचने का लक्ष्य उन्होंने पूरा कर लिया है और हर घर तक जायेगें। चुनाव प्रचार के दौरान मुखिया प्रत्याशी अन्नू कुमारी के पति आशीष यादव ने कहा कि उनकी पत्नी जीतती है तो उनकी पहली प्रथिमिक्ता होगी सम्पूर्ण पंचायत की विकास। क्षेत्र के विभिन्न योजनाएँ जो सीधे जनता तक नही पहुंच पाती हैं उसे सीधे जनता तक पहुंचना उनका पहला कर्तव्य होगा।

आगे उन्होंने कहा कि अभी तक यह पंचायत विकास से वंचित है । मेरी पत्नी अन्नू कुमारी इस पद पर जीतती है तो सभी सरकारी योजनाओं का लाभ जनता तक सीधे पहुंचाने का काम करेगी। जीतने वाले सभी जन प्रतिनिधियों का साथ लेकर चलेगी।

उन्होंने यह भी कहा कि अभी तक जितनी भी सरकारी योजनाएँ पंचायत में लागू हुई हैं उनमें पूरी तरह पूर्व के जनप्रतिनिधियों के द्वारा घोर लापरवाही किया गया है। यह पंचायत अभी तक पिछड़ा हुआ है पंचायत की सभी सड़के अपनी जर्जरता पर आंसू बहा रहा है ।

इस पंचायत की अधिकांश सड़के कीचड़ व पानी से भरा है। यह पता ही नहीं चलता है कि सड़क पर कीचड़ है या फिर कीचड़ में सड़क है। इन सभी समस्याओं को दूर करने के लिए अपनी भागीदारी सुनिश्चित करना चाहती हूँ।

उधर उनके प्रतिद्वंद्वी इन आरोपों से सहमत नही है। वे कहते हैं कि काम में कमी बेसी हो सकता है। जनता ने जिताया तो अगले टर्म में त्रुटि का भरपाई करेंगे।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *