सांसद गोपाल जी ठाकुर ने मिथिलावासी सहित संपूर्ण देशवासियों के  सुख, शांति एवं समृद्धि हेतु किया कामना

दरभंगा। विजयादशमी के  मौके पर सांसद गोपाल जी ठाकुर ने संसदीय क्षेत्र के विभिन्न पूजा स्थलों पर जाकर मां भगवती का दर्शन कर पूजा अर्चना कर मिथिलावासी सहित संपूर्ण देशवासियों के लिए सुख, शांति एवं समृद्धि हेतु कामना किया। विभिन्न पूजा पंडालों में पहुंचने पर कमिटी के सदस्यों द्वारा सांसद श्री ठाकुर का स्वागत किया गया। सांसद श्री ठाकुर ने प्रसिद्ध शक्ति स्थल श्री श्री 108 मां छिन्नमस्तिका भगवती धाम, अधलौआम में विद्वान पंडितों के मंत्रोच्चारण के बीच विधि विधान से पूजा अर्चना एवं आरती कर माता से आशीर्वाद प्राप्त किया, इस दौरान वहां शत चंडी पाठ की पूर्णाहुति किया गया और कुमारी कन्याओं को प्रसाद ग्रहण करवाया गया। इसके बाद उन्होंने नवादा स्थित मां हैयठ भगवती के मंदिर जाकर माता रानी का दर्शन कर पूजा अर्चना कर माता का स्तुति किया। सांसद श्री ठाकुर ने गोविंदपुर, बेनीपुर एवं बहेरा स्थित विभिन्न दुर्गास्थान एवं पूजा पंडालों में जाकर मां का आशीर्वाद प्राप्त किया। सांसद ने कहा की नवरात्रि के पावन अवसर पर मां जगत जननी जगदम्बा के भक्तिभाव से पूजा अर्चना करने वाले सभी भक्तों के कष्टों को माता रानी दूर करती है।

सांसद श्री ठाकुर ने देशवासियों को विजयादशमी का शुभकामना देते हुए कहा कि आज विजयादशमी का पावन त्योहार है। आज का दिन असत्य पर सत्य, अधर्म पर धर्म एवं बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक है। भगवान राम ने आज के दिन ही रावण का अंत किया था। उन्होंने कहा की यह पावन त्योहार हमे सदैव धर्म, न्याय, सत्य, नैतिकता, भलाई और सदाचार के रास्ते पर चलने की प्रेरणा देता है। प्रभु श्री राम हमें सदैव धर्मपथ का मार्ग प्रशस्त करें। आइए हम सभी देशवासी अपने अंदर के राम को जागृत करें और समाज में व्याप्त बुराइयों को समाप्त करने हेतु संकल्पित हों।

वहीं आज दरभंगा सांसद गोपाल जी ठाकुर का जन्मदिन भी है। सांसद श्री ठाकुर ने कहा की जन्मदिन के अवसर में विभिन्न केंद्रीय मंत्री, सांसद, विधायक, गन्यमान्य व्यक्ति, पार्टी के पदाधिकारी व कार्यकर्ता, क्षेत्र के सम्मानित जनता द्वारा कई माध्यमों से जन्मदिन का शुभ संदेश एवं आशीर्वाद प्राप्त हुआ है। मेरे जैसे साधारण कार्यकर्ता को इतना प्यार,स्नेह और आशीर्वाद देने हेतु मैं सभी लोगों के प्रति सहृदय धन्यवाद एवं आभार प्रकट करता हूं और आशा करता हूं कि सभी लोग अपना प्यार और आशीर्वाद यूहीं बनाए रखेंगे।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *