दरभंगा I दुर्गा पूजा के शुभ अवसर पर शहर के 10 चिन्हित प्रमुख पूजा स्थलों में कोविड टीकाकरण के साथ-साथ कोरोना जांच की व्यवस्था स्वास्थ्य विभाग की ओर से नवरात्रि की सप्तमी से लेकर विजयदशमी तक के लिए किया गया था जो शुक्रवार को संपन्न हुआ I लोग बढ़-चढ़कर टीकाकरण और जांच कराने पहुंचे I
दुर्गा पूजा के मौके पर स्वास्थ्य कर्मियों ने अवकाश पर न रहते हुए चिन्हित पूजा स्थलो पर टीकाकरण और कोरोना जांच में लगे रहे I
दुर्गा पूजा समिति हसन चौक, शिवाजी नगर, नीम चौक, राम दरबार कैदराबाद, शुभंकरपुर महाराजी पुल, कटहलवाड़ी, सैदनगर, के एन टैंक लहरियासराय, लालबाग भगत सिंह चौक, दोनार, शिवाजी नगर मे कोविड टीकाकरण और कोरोना जांच की गई I
इस अवसर पर मेडिकल लैब टेक्नीशियन अकील अहमद, रत्नेश चंद्र, कुमारी दीक्षा, मनोज कुमार, रफत अली, अजीत कुमार, एएनएम श्वेता शारदा, संजू झा, ज्योति कुमारी, केयर इंडिया कोऑर्डिनेटर अभिषेक मिश्रा, नेहा कुमारी, विवेक कुमार, मनोहर दास, लव कुमार, आशीष कुमार आदि उपस्थित थे I