सेवा समर्पण कार्यक्रम के तहत भाजयुमो ने लक्षमेश्वरी पब्लिक लाइब्रेरी में आयोजित किया नव भारत मेला।

दरभंगा।प्रधानमंत्री  के 71 वें जन्म दिवस पर भारतीय जनता पार्टी द्वारा चलाए जा रहे सेवा समर्पण कार्यक्रम के तहत आज भारतीय जनता युवा मोर्चा दरभंगा जिला के द्वारा जिला अध्यक्ष बालेन्दु झा के अध्यक्षता में लक्ष्मेश्वरी पब्लिक लाइब्रेरी में नवभारत मेला का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्घाटन दीप प्रज्वलित कर मुख्य अतिथि के रूप में दरभंगा के सांसद गोपाल जी ठाकुर ने किया। इस नव भारत मेला के माध्यम से केंद्र व राज्य सरकार के द्वारा चलाए जा रहे जन कल्याणकारी योजनाओं की प्रदर्शनी लगाई गई जिसे सैकड़ों छात्रों और युवाओं के बीच में प्रदर्शित किया गया।
कार्यक्रम के संबंध में बताते हुए मुख्य अतिथि सांसद गोपाल जी ठाकुर ने बताया कि नवभारत के विश्वकर्मा देश के  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी  के 71 वें जन्मदिवस पर पूरे देश में 20 दिनों का सेवा समर्पण कार्यक्रम चल रहा है जिसके तहत आज युवा मोर्चा के द्वारा आयोजित नवभारत मेला में केंद्र व राज्य सरकार के द्वारा चलाए जा रहे जन कल्याणकारी योजनाओं की प्रदर्शनी लक्षमेश्वरी पब्लिक लाइब्रेरी में छात्रों और युवाओं के बीच लगाई गई थी जिसमें काफी संख्या में छात्र और युवा उपस्थित होकर इसका लाभ उठाया । सांसद श्री ठाकुर ने कहा कि दरभंगा में प्रधानमंत्री के द्वारा एयरपोर्ट का शुभारंभ हो चुका है और एम्स की स्वीकृति हो चुकी है दो भागों में विभक्त मिथिला को कोसी महासेतु बनाकर जोड़ने से लेकर विभिन्न ऐतिहासिक विकासात्मक कार्य किए हैं। जिसके लिए 8 करोड़ मिथिला वासी की ओर से हम सभी उन्हें धन्यवाद ज्ञापित करते हैं।साथ ही सांसद ने इतने शानदार तरीके से इस मेला का आयोजन करने के लिए युवा मोर्चा की टीम को बधाई भी दिया।
इस मेला म में अतिथि के रूप में उपस्थित हायाघाट के विधायक और सेवा समर्पण कार्यक्रम के दरभंगा जिला के प्रभारी रामचंद्र प्रसाद ने बताया की युवा मोर्चा के द्वारा लगाई गई इससे नवभारत मेला प्रदर्शनी से निश्चित ही यहां आए हुए छात्र नौजवानों को काफी लाभ मिलेगा उन्होंने बताया की प्रधानमंत्री सबका साथ सबका विकास और सबका विश्वास के विकास मंत्र के साथ काम कर रहे हैं उनके जन्मदिवस पर सेवा और समर्पण के माध्यम से लगातार इस प्रकार के कार्यक्रम का आयोजन जारी रहेगा।
कार्यक्रम के संबंध में विधान पार्षद अर्जुन साहनी ने बताया की प्रधानमंत्री गरीब गुरबा के जन नेता हैं और अंत्योदय के लक्ष्य के साथ देश का कुशल नेतृत्व कर रहे प्रधानमंत्री अंतिम पंक्ति में खड़े लोगों तक सभी प्रकार के विकास कार्यों को पहुंचा रहे हैं जिस क्रम में दरभंगा सहित मिथिला में कई ऐतिहासिक विकास के कार्य हुए हैं और होने वाले हैं जिसके लिए सभी लोगों के तरफ से प्रधानमंत्री जी बधाई और धन्यवाद के पात्र है।
जिला अध्यक्ष जीवछ सहनी ने युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष बालेन्दु झा और उनके पूरे टीम को इस कार्यक्रम के आयोजन को लेकर बधाई देते हुए कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रम से छात्रों और युवाओं में प्रधानमंत्री जी और सरकार के प्रति सकारात्मक संदेश जाएगा।
धन्यवाद ज्ञापन करते हुए युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष बाल इंदु झा ने सभी अतिथियों के साथ ही युवा मोर्चा के अपने साथियों और कार्यक्रम में आए छात्रों और नौजवानों को युवा मोर्चा परिवार की ओर से धन्यवाद ज्ञापित किया।
इसके अलावा कार्यक्रम को पूर्व जिला अध्यक्ष हरि साहनी, जिला महामंत्री सुजीत मलिक, आदित्य नारायण मन्ना, जिला मंत्री उमेश चौधरी, जिला प्रवक्ता तनवीर हसन ने संबोधित किया। संचालन कार्यक्रम के प्रभारी युवा मोर्चा के जिला प्रवक्ता सौरव ओझा ने किया।
कार्यक्रम में जिला उपाध्यक्ष संजीव शाह, ध्रुव मंडल, कन्हैया पासवान, प्रेम कुमार मिश्रा, युवा मोर्चा से घनश्याम कुमार, गजेंद्र मंडल,नितिन कुमार, केशव झा,विद्या यादव, रवि प्रकाश झा, प्रदीप कुमार, रवि चंद्रवंशी, हिमांशु पांडे,विशाल महासेठ, सुमित झा,रुद्रा चौधरी, जय भारद्वाज, लाल बचन यादव,आर्यन कुमार, मनीष पुरी आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *