बेनीपुर अनुमंडल के आरक्षी पदाधिकारी के रूप में डॉ कुमार सुमित ने किया पदभार ग्रहण
दरभंगा। डॉ कुमार सुमित बेनीपुर के नए अनुमंडल आरक्षी पदाधिकारी के रूप में अपना पदभार ग्रहण कर लिए हैं और प्रथम परिचयात्मक बैठक में अधीनस्थ थानाध्यक्षों को अपराध नियंत्रण एवं सांप्रदायिक सौहार्द कायम रखने पर जीरो टॉलरेंस की अपनी नीति से अवगत करा दिया है । ज्ञात हो कि बेनीपुर के नव पदस्थापित अनुमंडल आरक्षी पदाधिकारी कोशांतिप्रिय माने जाने वाले बेनीपुर अनुमंडल में शांतिपूर्ण पंचायत चुनाव सम्पन्न करवाने के साथ साथ , नई उत्पाद अधिनियम को सख्ती से लागू करना एवं सांप्रदायिक सौहार्द को कायम रखना पहली प्राथमिकता में शामिल होगी । क्योंकि इनके पूर्ववर्ती दो अनुमंडल आरक्षी पदाधिकारी अंजनी कुमार सिंह एवं उमेश्वर चौधरी ने खुद अपने कार्यकाल में स्वीकार कर चुके हैं कि बेनीपुर में कोई संगठित अपराधिक गिरोह नहीं है और यहां के लोग शांतिप्रिय जीवन जीने वाले हैं । लेकिन छिटपुट भूमि विवाद एवं सरकार द्वारा 2016 में शराबबंदी लागू किए जाने के बावजूद शराब का अवैध कारोबार यहां के पदाधिकारियों के लिए एक चुनौतीपूर्ण कार्य रहा है ।साथ ही निवर्तमान अनुमंडल आरक्षी पदाधिकारी उमेश्वर चौधरी ने अपने विदाई समारोह में सार्वजनिक मंच से बोल चुके हैं कि सांप्रदायिक सौहार्द कायम रखना बेनीपुर के लिए चुनौतीपूर्ण काम है । जिसमें धार्मिक उत्सवों के अवसर पर सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने की गुंजाइश हमेशा बनी रहती है । जिसमें अलीनगर के सहजौली , पिरहौली ,ईजरहटा , हरियठ ,मनीगाछी के पैठानी कबै, नारायणपुर ,बाजितपुर, बहेड़ी के मडगाह , बहेड़ा के हावीभौआड़,बहेड़ा,आशापुर त्योहार के समय संवेदनशील स्थानों में गिनी जाती है । दूसरी ओर सजनपूरा,पोहद्दी , नवादा ,रमोली ,कल्याणपुर ,हावीभौआर , शिवराम एवं तरौणी जैसे गांव पिछले 5 वर्षों से शराबबंदी के बावजूद बड़े-बड़े ट्रकों में भरे शराब बरामदगी पुलिस को चुनौती देती आ रही है ।जिससे निपटना नए अनुमंडल आरक्षी पदाधिकारी के लिए भी एक चुनौतीपूर्ण कार्य होगा ।साथ दो दशक से अनुमंडल क्षेत्र की मुख्य सड़कें अतिक्रमण के कारण अस्तव्यस्त हुआ करती थी और जाम बेनीपुर की नियत बन चुकी थी लेकिन काफी मशक्कत के बाद इसे दूर कर लिया गया है जिसे अब कायम रखना किसी चुनौती से कम नहीं होगी । लेकिन नव पदस्थापित अनुमंडल आरक्षी पदाधिकारी डा०सुमित ने संज्ञान में लेते हुए प्रथम बैठक में ही सभी थानाध्यक्षों को शांतिपूर्ण पंचायत चुनाव, अपराध नियंत्रण ,शराब की अवैध कारोबार एवं यातायात के नियमों का पालन को पहली प्राथमिकता मैं लेने के साथ साथ पुलिस पब्लिक फ्रेंडली व्यवहार के संबंध में अपनी पहली प्राथमिकता का टास्क सभी थानाध्यक्षों को दे दिया गया है । इस अवसर पर बहेरा सर्किल निरीक्षक पवन कुमार सिंह ,थानाध्यक्ष सुरेश राम ,अलीनगर बीके बृजेश ,बहेड़ी मुकेश कुमार, मनीगाछी राज नंदन कुमार ,सकतपुर अभय सिंह ,सहित नेहरा सत्यनारायण एवं बाजीतपुर ओ पी के अध्यक्ष नीरज कुमार उपस्थित थे ।