दरभंगा ।ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय दरभंगा के अंतर्गत विश्वविद्यालय शिक्षा शास्त्र विभाग द्वारा संचालित पीएटी- 2020 के शोधार्थियों के कोर्स वर्क के दौरान रविवार को डॉ० जाकिर हुसैन टीचर्स ट्रेनिंग कॉलेज परिसर में कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला का मुख्य टॉपिक शोध अभिकल्प था, जिस पर मुख्य अतिथि व मिथिला विश्वविद्यालय के समाजशास्त्र विभाग के अध्यक्ष प्रो० गोपी रमण प्रसाद सिंह ने विस्तार से प्रकाश डाला। इससे पूर्व मुख्य अतिथि का स्वागत शिक्षा शास्त्र विभाग के डीन प्रो० डी० एन० सिंह ने मुख्य अतिथि पुष्प गुच्छ व मोमेंटो प्रदान कर सम्मानित किया। अपने व्याख्यान के दौरान मुख्य अतिथि प्रो० गोपी रमण प्रसाद सिंह ने कहा कि शोध के दौरान लिया गया टॉपिक निश्चित रूप से हमारे रुचि और उद्देश्य के अनुरूप होना चाहिए। उन्होंने कहा कि रिसर्च डिजाइन अनुसंधान या अध्ययन के प्रश्न, अध्ययन की प्रक्रिया और अध्ययन की विधि को प्रदर्शित करता है। कार्यक्रम का संचालन एवं विषय प्रवेश डीआरसी मेंबर प्रो० रेणु कुमारी ने की। समापन संबोधन के दौरान शिक्षा विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ० मसूद आलम खान ने कहा कि मुख्य अतिथि द्वारा दिया गया व्याख्यान व ज्ञान निश्चित रूप से आपके शोध वर्क में काफी कारगर साबित होगी। कार्यशाला के दौरान सभी शोधार्थी मौजूद थे।