दरभंगा।16 सितंबर 2021 को जद(यू०) संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष सह बिहार विधान परिषद सदस्य उपेंद्र कुशवाहा के “बिहार यात्रा” कार्यक्रम के तहत दरभंगा आगमन पर कार्यक्रम को सफल एवं ऐतिहासिक बनाने तथा नगर में संगठन को पहले से अधिक मजबूत एवं धारदार बनाने हेतु स्थानीय निवासी सह जद(यू०) के जिला सचिव अरुण महतो के अध्यक्षता में नगर के कार्यकर्ताओं की बैठक जिला अध्यक्ष सह बेनीपुर विधायक प्रो० विनय कुमार चौधरी एवं प्रदेश के द्वारा नवनियुक्त जिला संगठन प्रभारी रंजीत सहनी के उपस्थिति में बाकरगंज स्थित सार्वजनिक विवाह भवन में आयोजित की गई। बैठक में सभी कार्यकर्ता साथियों ने उपेंद्र कुशवाहा के कार्यक्रम को ऐतिहासिक बनाने के साथ-साथ नगर में संगठन को मजबूत बनाने हेतु अपने अपने सुझाव दिए। बैठक को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष ने कहा कि जदयू संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा बिहार यात्रा कार्यक्रम के तहत 16 सितंबर को आगमन होना सुनिश्चित है, जिसमें वे कई प्रखंडों के चयनित मार्गो से गुजर कर दल के साथियों से मुलाकात करेंगे व कोरोना जैसी वैश्विक महामारी से पार्टी के जिन साथियों एवं समर्थकों का निधन हुआ है उनके यहां जाकर श्रद्धांजलि अर्पित कर उनके परिजनों से मिलेंगे साथ ही बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के द्वारा किए जा रहे हैं विकास व कल्याणकारी योजनाओं का लाभ लोगों तक पहुंच रहा है अथवा लाभ मिलने में किसी प्रकार की कठिनाई हो रही है उसकी भी जानकारी कार्यकर्ताओं से लेंगे। उपेंद्र कुशवाहा के दरभंगा आगमन को लेकर उनके भव्य स्वागत एवं कार्यक्रम को ऐतिहासिक बनाने के लिए कार्यकर्ता उत्साह एवं हर्षोल्लास में है। साथ ही प्रो० विनय चौधरी ने कहा कि नगर यूनिट समाप्त होने के पश्चात नगर के कई महत्वपूर्ण साथियों को जिला कमेटी में जगह दी गई है उन साथियों से समन्वय स्थापित कर संगठन को जमीनी स्तर तक मजबूत बनाने का प्रयास करें, संगठन हित में एक दूसरे साथियों से समन्वय बनाकर काम करेंगे तभी संगठन मजबूत होगा जब संगठन मजबूत होगा तभी हमारे नेता नीतीश कुमार भी मजबूत होंगे और जब पार्टी मजबूत होगी तभी कार्यकर्ता मजबूत होंगे। वहीं उन्होंने कहा कि केंद्रीय मंत्री सह पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष रामचंद्र प्रसाद सिंह का “कार्यकर्ता-संपर्क एवं आभार कार्यक्रम”के तहत दरभंगा आगमन भी संभावित है। उनके कार्यक्रम की तिथि तय हो जाने के उपरांत सभी साथियों को कार्यक्रम की जानकारी दे दी जाएगी। पूर्व विधान परिषद सदस्य डॉ.दिलीप चौधरी नें कहा की हम लोगों एक ही नेता है जिनका नाम नीतीश कुमार सभी अपने नेता के नाम पर एकजुट रहेंगे तभी हमारा संगठन मजबूत होगा साथ ही उन्होंने कहा कि दरभंगा जिला में उपेंद्र कुशवाहा के आने का जो कार्यक्रम है उसे सभी एकजुट होकर ऐतिहासिक एवं सफल बनाने बनाने की अपील कार्यकर्ताओं से किया। वहीं प्रदेश द्वारा नियुक्त जिला संगठन प्रभारी सह प्रदेश सचिव रंजीत सहनी ने कहा कि प्रदेश नेतृत्व के द्वारा जो मुझे जिम्मेदारी दी गई है उसे मैं आप सभी सम्मानित कार्यकर्ताओं के सहयोग से संगठन को मजबूत बनाने प्रयास करूंगा तथा पार्टी के कार्यक्रमों एवं सरकार की उपलब्धियों को जन-जन तक कार्यकर्ता साथियों के माध्यम से पहुंचाने का भी काम करूंगा।
बैठक को संबोधित करते हुए जिला उपाध्यक्ष सह नगर प्रभारी एजाज अख्तर खां “रूमी” नें बैठक में उपस्थित सभी साथियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि दरभंगा नगर यूनिट को प्रदेश नेतृत्व के द्वारा समाप्त कर दिए जाने के बाद शीर्ष नेतृत्व के निर्देशानुसार जिला अध्यक्ष प्रो० विनय चौधरी ने मुझ पर विश्वास कर नगर के कार्यकर्ता साथियों के साथ समन्वय बनाकर संगठन को पहले से और अधिक मजबूत बनाने का जो दायित्व दिया है उनके इस विश्वास को सभी कार्यकर्ता साथियों के सहयोग से संगठन को मजबूत बनाने का मैं पूरी निष्ठा से प्रयास करूंगा। बैठक को डॉक्टर रामप्रवेश पासवान , अशरफ हुसैन, शैलेंद्र चौधरी, मदन प्रसाद राय,शाहिना मतीन, शमशाद अली कमर, अली हसन अंसारी, पप्पू महासेठ, प्रदीप कुमार महतो, अजय सत्संगी, संजय पोद्दार, शशिचंद्र पटेल, मनोज शाह, मृदुला राय, हाफिज अबू सहमा, आसिफ कमाल, तरुण कुमार मंडल रोशन कुमार महतो एकबाल राईन, बिसंभर पासवान, गौरी पासवान, श्याम सुंदर सदा, मजबूल खान, राजेश्वर राणा नंदू राय भरत राय इश्तियाक आलम मनोज ठाकुर प्रभात झा आजम हुसैन राजेंद्र राम सुशील कनोडिया शौकत अंसारी, नजीर अंसारी, रंजीत झा, प्रभात झा, पिंटू कुमार महतो, राजीव कुमार सिंह, श्यामसुंदर कामत, माधव झा मो० जमीदुल , मोहम्मद शाकिब सहीत पार्टी के सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित थे।