सांसद ने विभिन्न मांगो को लेकर मांग पत्र बिहार बिधान सभा अध्यक्ष को सौंपा।

दरभंगा।गुरुवार को नई दिल्ली स्थित सांसद गोपाल जी ठाकुर के आवास पर बिहार विधान के अध्यक्ष विजय कुमार सिन्हा आगमन हुआ, जहां सांसद ने मिथिला के परंपरा अनुसार पाग व चादर एवं मखान के माला से उनको सम्मानित किया। इस दौरान सांसद ने विभिन्न मांगो को लेकर मांग पत्र भी सौंपा।

मुलाकात के दौरान सांसद श्री ठाकुर ने दरभंगा एयरपोर्ट का नामकरण कवि कोकिल बाबा विद्यापति के नाम पर करने हेतु बिहार विधानसभा एवं विधान परिषद दोनो सदनों से प्रस्ताव पारित कर भारत सरकार को भेजने हेतु अध्यक्ष के प्रति आभार प्रकट किया।

सांसद श्री ठाकुर ने मिथिला में नवनिर्मित कोशी रेल महासेतु का नाम अटल बिहारी वाजपेयी के नाम करने हेतु नियमानुसार बिहार विधानसभा के दोनो सदनों से प्रस्ताव पारित कर भारत सरकार को भेजने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि इस सेतु का नामकरण अटल के नाम किया जाना, संपूर्ण मिथिलावासियों के तरफ उनके लिए सच्ची श्रद्धांजलि होगी।

सांसद श्री ठाकुर ने उत्तर बिहार एवं मिथिला को बाढ़ की विभीषिका से स्थाई निदान दिलाने हेतु उचित कदम उठाने का भी अध्यक्ष से आग्रह किया । उन्होंने कहा कि मिथिला के विकास में बाढ़ एक बड़ा बाधक है। प्रत्येक वर्ष बाढ़ के कारण क्षेत्र में लोगों को काफी क्षति होता है।

सांसद श्री ठाकुर ने विधानसभा अध्यक्ष से मिथिला के केंद्र दरभंगा में हाई कोर्ट बेंच के स्थापना हेतु भी विधानसभा एवं विधानपरिषद दोनो सदनों से प्रस्ताव पारित कर केंद्र सरकार को भेजने का आग्रह किया ।

सांसद ने अध्यक्ष को उनके मंत्रित्वकाल में उनके द्वारा बेनीपुर में दिए गए आईटीआई कॉलेज का भी स्मरण कराते हुए पुनः धन्यवाद दिया।

सांसद श्री ठाकुर ने इस सबके अलावा बिहार के विभिन्न विषयों पर भी अध्यक्ष के साथ चर्चा किया।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *