दरभंगा । विश्वविद्यालय गृह विज्ञान विभाग में “राष्ट्रीय पोषण सप्ताहोत्सव” का उद्घाटन हुआ। यह कार्यक्रम 1 सितंबर से 7 सितंबर तक अवकाश के दिन को छोड़कर मनाया जाएगा।
इस मौके पर गृह विज्ञान विभाग की विभागाध्यक्ष डॉ० दिव्या रानी हंसदा ने अपने ऑनलाइन संबोधन में शोधार्थियों व छात्राओं को संबोधित किया। अपने संबोधन में उन्होंने कही कि मिथिला विश्वविद्यालय के महिला शोधार्थियों व छात्राओं का सर्वांगीण विकास मेरे प्रमुख लक्ष्यों में से एक है। आज हम “राष्ट्रीय पोषण सप्ताह उत्सव” मना रहे हैं। हमारी पूरी कोशिश है कि यहां की महिला शोधार्थी व छात्राएं हर जगह अपने परचम का झंडा लहराएं। हम लगातार उनके स्किल डेवलपमेंट पर कार्य कर रहे हैं। शोधार्थियों व छात्राओं के रुचि के अनुसार उनके प्रतिभा को नवआयाम तक पहुंचाने के लिये गृह विज्ञान विभाग कृत संकल्पित है।
इस मौके पर प्रथम सत्र में सबसे पहले “मिठाई बनाओ प्रतियोगिता” का आयोजन किया गया। जिसमें कुल 39 शोधार्थी व छात्राओं ने भाग लिया। इस प्रतियोगिता में कच्चा केला का बर्फी, सुगर फ्री पेड़ा, काजू कतली, केला मिल्क शेक, खजूर मखाना खीर, परवल की मिठाई, मखान का लड्डू, आंवले का हलवा इत्यादि बनाया गया।
इस दौरान बिहार विश्वविद्यालय, मुजफ्फरपुर के गृह विज्ञान विभाग की पूर्व विभागाध्यक्ष प्रो० नीलू सिन्हा व प्रो० रेणु कुमारी का भी ऑनलाइन व्याख्यान हुआ।
दूसरे सत्र में “पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता:- जीवन के लिये पोषण” का आयोजन किया गया। जिसमें कुल 19 शोधार्थियों व छात्राओं ने भाग लिया।
कार्यक्रम में जजेज की भूमिका में इंग्लिश विभाग की पूर्व विभागाध्यक्ष डॉ० अरुणिमा सिन्हा व डॉ० पुनीता झा उपस्थित थी।
इस मौके पर विभाग की सभी शिक्षिका व शिक्षकेत्तर कर्मचारी उपस्थित थे।