भाकपा माले ने बाढ़ राहत के सवाल पर मब्बी एनएच 57 को किया घन्टो जाम

दरभंगा ।एनएच 57 को मब्बी पुल के पास बाढ़ राहत व राहत के बदले ग्रामीणों के ऊपर मुकदमा करवाने वाले जलसंसाधन मंत्री संजय झा को बर्खास्त करने, बाढ़ का स्थायी निदान करने, तटबंधों के रख-रखाव में भयंकर लूट की जांच कराने, ग्रामीणों पर से मुकदमा वापस लेने, बालू खनन पर रोक हटाने आदि मांगो को लेकर भाकपा(माले) के बैनर तले हजारों बाढ़ पीड़िटन चक्का जाम किया ।बजाम का नेतृत्व भाकपा(माले) राज्य कमिटी सदस्य अभिषेक कुमार, मनरेगा मजदूर सभा के जिलाध्यक्ष पप्पू पासवान, कोमलकांत यादव, भाकपा(माले) जिला कमिटी सदस्य सुरेंद्र पासवान, शिला देवी, आइसा नेता विशाल मांझी, कैलाश पासवान, पवन यादव, रामकुमार यादव आदि कर रहें हैं। कोमलकांत यादव की अध्यक्षता में आयोजित सभा को संबोधित करते हुये भाकपा(माले) राज्य कमिटी सदस्य अभिषेक कुमार ने कहा कि नीतीश सरकार बाढ़ पीड़ितों के साथ नाइंसाफी कर रही हैं। दो महीने से ज्यादा से भीषण बारिस और बाढ़ की विपदा झेल रहे लोगों को राहत देने में उदार होने के बदले ग्रामीणों पर जलसंसाधन मंत्री मुकदमा करवाते हैं। जहाँ तटबन्धों के रख-रखाव में मंत्री के सांठगांठ में भयंकर लूट हैं। हम इस लूट की जांच व ग्रामीणों पर से झूठा मुकदमा वापस लेने की मांग करते हैं। मनरेगा मजदूर सभा के जिलाध्यक्ष पप्पू पासवान ने कहा कि बालू खनन के रोक ने निर्माण मजदूरों के सामने भुखमरी की हालत हैं लेकिन सरकार सोयी हुई हैं। पूर्व मुखिया प्रतिनिधि कोमलकांत यादव ने कहा कि बहादुरपुर प्रखण्ड का मनियारी- सिमरा नेहालपुर पंचायत, जलवार के बाढ़ पीड़ितों को राहत देने तक आंदोलन जारी रहेगा।
।वहीं दरभंगा-बेनीपुर रोड़ को जंगी यादव, महेश दास, नागेंद्र यादव, रामाशंकर सहनी, ललन सहनी के नेतृत्व में धोई घाट, और भाकपा(माले) मेकना-देकुली लोकल कमिटी के बैनर तले रामलाल सहनी, शिवशंकर लालदेव, जगदीश महतो, समतोला देवी, हीरालाल महतो, डॉ0 लालबाबू देव्, रामदेव यादव आदि के नेतृत्व में चट्टी चौक पर घन्टो जाम किया गया। धोई घाट पर जाम का नेतृत्व कर रहे खेग्रामस के जिलाध्यक्ष जंगी यादव ने कहा कि पिरडी पंचायत को कमला नदी दो भागों में बांटता हैं लेकिन बाढ़ राहत देने में आंशिक- पूर्ण का खेल खेला जा रहा हैं। उसके साथ ही लहेरियासराय-समस्तीपुर रोड़ को तारालाही चौक पर भाकपा(माले) जिला कमिटी सदस्य गणेश महतो, विनोद सिंह, मो सफीकुल, सुनीता देवी आदि के नेतृत्व में जाम किया गया। इसके साथ ही भाकपा(माले) जिला कमिटी सदस्य हरि पासवान, निकेश मांझी, शिवबालक पासवान, नंदू राम आदि के नेतृत्व में देकुली- सिसौनी रोड़ को उसमामथ चौक पर छक्का जाम कर बाढ़ पीड़ितों के साथ नाइंसाफी करने के खिलाफ आवाज बुलंद किया और सभी बाढ़ पीड़ितों को राहत देने की मांग किया गया।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *