दरभंगा।आगामी दो दिनों बाद 28 अगस्त को साहित्य विषय के गेस्ट फेकल्टी यानी अतिथि शिक्षकों की होने वाली अन्तरवीक्षा को संस्कृत विश्वविद्यालय प्रशासन ने फिलहाल अपरिहार्य कारणों से स्थगित कर दिया है। ऐसे अंशकालीन शिक्षकों की बहाली के लिए अब नए सिरे से विज्ञापन निकाला जाएगा। इस आशय का कार्यालय आदेश गुरुवार को कुलसचिव ने जारी कर दिया है।
उक्त जानकारी देते हुए विश्वविद्यालय के पीआरओ निशिकांत ने बताया कि जिन अभ्यर्थियों ने 10 अक्टूबर 2018 के प्रकाशित विज्ञापन के आलोक में साहित्य विषय के अंशकालीन सहायक प्राचार्य के लिए आवेदन कर रखा है उन्हें चिंता करने की कोई जरूरत नहीं है। ऐसे आवेदकों को दोबारा आवेदन देने की आवश्यकता नहीं है। यानी उन्हें आवेदित माने जाएंगे। बताया गया कि अग्रतर कार्यवाही की सूचना सभी को ससमय प्रेषित कर दी जाएगी।