जिले में अब बाढ़ का खतरा मंडराने लगा है, तैयार रखें पारिवारिक किट:- श्याम कुमार सिंह
दरभंगा।किरतपुर प्रखंड अंतर्गत जीविका के कंगन संकुल संघ कार्यालय सभागार जमालपुर में सभी सीएम, एमआरपी, सीएनआरपी एवं अन्य कर्मियों को वज्रपात, बाढ़ पूर्व तैयारी, प्रत्युत्तर एवं पुनर्स्थापन, डूबने की घटना की रोकथाम, सर्पदंश एवं बाढ़ के दौरान पशु प्रबंधन विषय पर प्रशिक्षण दिया गया। मुख्य प्रशिक्षक के रूप में जिला समन्वयक डॉ श्याम कुमार सिंह ने बिहार इंटर एजेंसी ग्रुप यूनिसेफ जी पी एस वी एस, ने रोचक तरीके से समझाया कि पारिवारिक किट कैसे तैयार करें। एक परिवारिक किट 5 प्रकार की चीजें होती हैं; जैसे” आश्रय सामग्री, खाद्य सामग्री, महत्वपूर्ण कागज़ात, जरूरी दवाइयां, स्वच्छता सामग्री। अपने अपने छोटे बच्चों के गले में नाम पता लिखा हुआ ताबीज या पहचान पत्र पहनाकर हम इन्हें सुरक्षित कर सकते हैं। हमें इसे सर्वोच्च प्राथमिकता से करना चाहिए।।
सर्पदंश को लेकर चर्चा हुई और दांतों के निशान से विषैले और विषहीन सर्पों की पहचान करना बताया गया। पशु को बाढ़ पूर्व ही HSBQ का टीका लगवा दें इससे पशु, डकहा रोग से सुरक्षित रहेंगे।
प्रशिक्षण में कुल 47 प्रतिभागियों ने भाग लिया । प्रखंड परियोजना प्रबंधक मनीष कुमार ने इस दौरान सभी सी एम को निर्देशित किया कि आज के प्रशिक्षण का संदेश एक एक दीदी तक पहुंचाना सुनिश्चित करें ताकि बाढ़ के दौरान और बाद में दीदियों को कम कठिनाइयों का सामना करना पड़े।

