तेजस्वी यादव का उपमुख्यमंत्री का कार्यकाल असरदार, बिहार की तरक्की के लिए जगी उम्मीदें – उदय शंकर
तेजस्वी संवाद का एक और पड़ाव हुआ पूरा, जन में आह्लाद
संजय मिश्र
दरभंगा
बिहार कैबिनेट में सीएम नीतीश के ताबड़तोड़ निर्णय तेजस्वी यादव के वायदों के असर को प्रि एंप्ट करने की चुनावी रणनीति है। सरकार डर गई है और आम जन किसी भुलावे में आने को तैयार नहीं हैं। तेजस्वी संवाद में शरीक होने वाले लोगों का रुख यही है। बुधवार को आरजेडी जिला अध्यक्ष उदय शंकर यादव ने ये बातें कही।
हायाघाट विधानसभा क्षेत्र के बहेड़ी प्रखंड के उज्जैना भच्छी गांव में आरजेडी की ओर से तेजस्वी संवाद हाट बाजार कार्यक्रम के आयोजन के दौरान वे बोल रहे थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए आरजेडी के दरभंगा जिला अध्यक्ष सह पूर्व एमएलसी प्रत्याशी उदय शंकर यादव ने कहा कि तेजस्वी के वादे ठोस आधार पर बने हैं और बिहार की सर्व समावेशी प्रगति का ब्लू प्रिंट है। माई बहिन मान योजना” के तहत महिलाओं को ₹2500 प्रति माह मिलेंगे। बुजुर्गों की पेंशन ₹400 से बढ़ाकर ₹1500 की जाएगी। दिव्यांग और विधवा महिलाओं को भी ₹1500 मासिक पेंशन दी जाएगी। हर घर को 200 यूनिट मुफ्त बिजली दी जाएगी। 2 लाख युवाओं को नौकरी दी जाएगी। उद्योग और व्यापार को बढ़ावा दिया जाएगा ताकि पलायन रोका जा सके। पिछड़े क्षेत्रों के लिए विकास आयोग बनाया जाएगा। बेरोजगारों और छात्रों को नए अवसर दिए जाएंगे। उदय शंकर ने कहा कि इस तरह की योजनाएं गेम चेंजर साबित होंगी। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम में उपस्थित जन समूह का उत्साह इससे कदमताल कर रहा है।
उदय यादव ने तेजस्वी यादव के 17 महीने के उपमुख्यमंत्री कार्यकाल की उपलब्धियों से इन उम्मीदों को जोड़ा। उन्होंने कहा कि 5 लाख से ज्यादा सरकारी नौकरियां दी गईं। 3.5 लाख पदों पर बहाली प्रक्रिया शुरू हुई। देश में पहली बार जातीय जनगणना कराई गई। आरक्षण की सीमा 75% तक बढ़ाई गई। नियोजित शिक्षकों को राज्यकर्मी का दर्जा मिला। 1 लाख सिपाहियों की भर्ती को मंजूरी मिली। 135,000 से ज्यादा स्वास्थ्य कर्मियों की बहाली शुरू हुई। 20 शहरों में जलजमाव से मुक्ति के लिए योजनाएं बनीं। सड़क, पुल और ग्रामीण सड़कों का तेजी से निर्माण हुआ। खेल, पर्यटन और आईटी नीति लागू की गई। सरकारी कर्मचारियों की वर्षों से लंबित प्रमोशन पूरी हुई। ममता और आशा कार्यकर्ताओं की प्रोत्साहन राशि बढ़ाई गई। 50,000 करोड़ से ज्यादा निवेश के लिए MOU साइन किए गए। साल 2023 में पहली बार 8 करोड़ पर्यटक बिहार आए। 26 हजार किलोमीटर ग्रामीण सड़कों का निर्माण शुरू हुआ। यानि टेस्टेड ट्रैक रिकॉर्ड से भरोसा जगा है।
कार्यक्रम में कई प्रमुख नेता और कार्यकर्ता उपस्थित थे। हीरा दास, मलवार यादव, प्रखंड अध्यक्ष वशिष्ठ नारायण यादव, जिला उपाध्यक्ष चंद्रिका लालदेव, जिला सचिव अनिल यादव, वीरेंद्र कुमार लालदेव, पवन कुमार यादव, नीरज यादव, किशोरी लाल देव, रंजीत यादव, श्याम यादव (पैक्स अध्यक्ष), जिला महासचिव सूरज नारायण यादव, दीपक सहनी, रंजीत चौपाल, गोविंद पासवान और सैकड़ों कार्यकर्ता। ग्रामीणों ने कार्यक्रम में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और आरजेडी की नीतियों का समर्थन किया।

