दरभंगा मद्य निषेध विभाग का अनोखा ड्राइव, लगातार 24 घंटे छापेमारी शुरू
चल रही छापेमारी में 177 लीटर देसी शराब एवं 30.300 लीटर विदेशी शराब बरामद, पांच गिरफ्तार
संजय मिश्र
दरभंगा
होली पर्व को देखते हुए दरभंगा मद्य निषेध विभाग काफी चौकस है। विभाग लगातार 24 घंटे छापेमारी मोड में है। विभाग की विभिन्न टीम को सफलता मिल रही है। गुप्त सूचना के आधार पर सदर और बिरौल थाना क्षेत्र में हुई छापेमारी में देसी शराब 177 लीटर एवं विदेशी शराब 30.300 लीटर बरामद हुआ है। दरभंगा के सहायक आयुक्त, मद्य निषेध प्रदीप कुमार ने बुधवार को इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि इस दौरान 05 व्यक्तियों (चार पुरुष, एक महिला) को गिरफ्तार किया गया है।
उन्होंने कहा कि होली के मद्देनजर विभागीय और डीएम के निर्देश पर जिला में कई टीमें गठित हैं जो जिले के विभिन्न क्षेत्रों में वाहन, होटल, रेस्टोरेंट, ढाबा और अन्य संभावित जगहों पर कार्रवाई कर रही है।
प्रदीप कुमार ने बताया कि अवैध शराब के परिवहन, भंडारण एवं सेवन की रोकथाम के लिए विभाग तत्पर है। गश्ती जारी है।
