बोइयेगा बबूल तो आम कहां से खाइएगा, वोट जाति और धर्म पर देंगे तो विकास कैसे होगा?:- प्रशांत किशोर
दरभंगा । जन सुराज उदघोष यात्रा के क्रम में दरभंगा पहुंचे प्रशांत किशोर ने सत्ता और विपक्ष, दोनों पर जोरदार हमला बोला। उन्होंने बिहार की जनता को सीधा संदेश देते हुए कहा, कि अगर वोट अनाज के नाम पर डालोगे, तो रोजगार कहां से आएगा? हिंदू-मुस्लिम के नाम पर वोट दोगे, तो फैक्ट्री कौन लगाएगा? जाति के नाम पर वोट डालोगे, तो बच्चों की पढ़ाई कैसे होगी?
प्रशांत किशोर ने बिहार की राजनीतिक व्यवस्था को कटघरे में खड़ा करते हुए कहा कि यहां के लोग “डर की राजनीति” में उलझे हुए हैं। लालू के डर से भाजपा को वोट देते हैं, भाजपा के डर से लालटेन को। लेकिन अपने बच्चों के भविष्य को लेकर कभी वोट नहीं देते।
नीतीश कुमार पर हमला करते हुए प्रशांत किशोर ने तंज कसा और कहा कि बिहार में सिर्फ दो दल हैं—एक भाजपा और दूसरा लालू यादव का राजद। नीतीश चाचा का खुद का कोई दल नहीं है। वे कब लालटेन पर लटकेंगे और कमल पर बैठ जाएं उनका कोई भरोसा नहीं।
