वक्फ बोर्ड पर केंद्र सरकार की पहल ऐतिहासिक :- सांसद डा.गोपालजी ठाकुर

वक्फ बोर्ड पर केंद्र सरकार की पहल ऐतिहासिक :- सांसद डा.गोपालजी ठाकुर

वक्फ बोर्ड कानून से कमजोर अल्पसंख्यकों का होगा कल्याण

संजय मिश्र
दरभंगा

पीएम मोदी सरकार ने आखिरकार वक्फ बोर्ड के असीमित अधिकार पर हथौड़ा मार ही दिया। जुम्मे के दिन मोदी – 3 सरकार के एजेंडे में अपेक्षित वक्फ बोर्ड विधेयक को लोकसभा में पेश किया गया। दरभंगा के सांसद गोपालजी ठाकुर ने कहा है कि लाया गया विधेयक क्रांतिकारी कदम है। इसके अमल में आने के बाद अल्पसंख्यकों के बीच गरीब और कमजोर तबके के लोगों का कल्याण होगा। बोर्ड में कब्जा जमाए माफिया और सामंती तत्वों की पकड़ ढीली होगी। प्रेस विज्ञप्ति जारी कर उन्होंने कहा कि यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के शासन में सबका साथ सबका विकास के मूल मंत्र पर काम हो रहा है।
दरभंगा के भाजपा सांसद तथा लोकसभा में पार्टी के सचेतक डा गोपालजी ठाकुर ने वक्फ बोर्ड के सुधार से सम्बन्धित विधेयक में लाए गए प्रावधानों की सराहना करते हुए कहा की इस बोर्ड के अधीन नौ लाख चालीस हजार वर्ग किलोमीटर की भूमि है जिसके अधिकांश क्षेत्रों पर मुसलमानो के कुछ चुनिंदा लोगों का कब्जा है। जबकि मुसलमानों की बहुसंख्य आबादी का इससे कोई लाभ नहीं है।

सांसद ने विधेयक को केंद्र सरकार का साहसिक निर्णय बताते हुए कहा कि पाकिस्तान की कुल आबादी आठ लाख वर्ग किलोमीटर भूमि पर बसती है। जबकि इंडिया में इससे अधिक भूमि बोर्ड के कब्जे में है। इसमें आधिपत्य जमाए माफिया लोग भूमि का नाजायज उपयोग करते हैं जो चिंताजनक है।

सांसद डा ठाकुर ने इस विधेयक पर सहमत होने की सभी दलों से अपील की है। उन्होंने कहा है कि बोर्ड की जमीन के सदुपयोग से गरीब मुसलमानों का भला होगा।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *