धान की अधिप्राप्ति, वर्तमान गति में तेजी लाने का सहकारिता सचिव ने दिया निर्देश।

धान की अधिप्राप्ति, वर्तमान गति में तेजी लाने का सहकारिता सचिव ने दिया निर्देश।

दरभंगा: सहकारिता विभाग के अपर मुख्य सचिव दीपक सिंह एवं राज्य खाद्य निगम के प्रबंध निदेशक एन श्रवण धान की अधिप्राप्ति को लेकर ऑनलाइन बैठक जिला पदाधिकारी राजीव रौशन के साथ की। बैठक में कहा गया कि धान की अधिप्राप्ति 15 फरवरी तक होगी।

बताया गया कि सामान्य धान का समर्थन मूल्य 2183 रुपए प्रति क्विंटल निर्धारित किया गया है। वर्तमान में अधिप्राप्ति की गति में तेजी लाने की आवश्यकता है। चावल मिलों का सत्यापन एवं टैगिंग जल्द से जल्द कर लिया जाए, साथ ही पैक्स को कैश क्रेडिट की सुविधा उपलब्ध करा दी जाए। इसके साथ ही सभी चयनित पैक्स को सक्रिय कर दिया जाए और जिला टास्क फोर्स की बैठक नियमित रूप से किया जाए। धान की ढुलाई करने वाली गाड़ी जीपीएस युक्त होगी।

बैठक में बताया कि धान की अधिप्राप्ति बायोमैट्रिक्स प्रणाली के आधार पर की जाएगी। संबद्ध चावल मिल को बिजली कनेक्शन रखना अनिवार्य होगा। धान की ढुलाई करने वाली गाड़ी जीपीएस युक्त होगी तथा किसानों को भुगतान 48 घंटे के अंदर करना है। वर्तमान वर्ष में 80 प्रतिशत अधिप्राप्ति उसना चावल के लिए किया जाना है।

ऑनलाइन बैठक में डीएम राजीव रौशन के साथ अपर समाहर्ता विधि व्यवस्था राकेश कुमार रंजन, नागेंद्र कुमार गुप्ता, जिला प्रबंधक राज्य खाद्य निगम एवं सभी संबंधित पदाधिकारी मौजूद थे।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *