आंदोलन को केंद्र ने नाकारा तो बिहार सरकार ने सुपर स्पेसलिटी अस्पताल एवं 3 रेल ओवरब्रिज निर्माण की दीपावली पर कर दिया घोषणा

आंदोलन को केंद्र ने नाकारा तो बिहार सरकार ने सुपर स्पेसलिटी अस्पताल एवं 3 रेल ओवरब्रिज निर्माण की दीपावली पर कर दिया घोषणा

दरभंगा । सोमवार को जिला अतिथिगृह सभागार में राजद जिला अध्यक्ष उदय शंकर यादव ने प्रेसवार्ता का आयोजन किया। प्रेस वार्ता में महानगर अध्यक्ष गंगा मंडल, उपाध्यक्ष अमरेश कुमार अमर, जिला प्रवक्ता सुशील कुमार यादव, अनुसूचित जाति के जिलाध्यक्ष राजा पासवान, जिला महा सचिव सुन्दर कामत ने अपनी अपनी बात रखी।

प्रेस को सम्बोधित करते हुवे जिलाध्यक्ष ने कहा की दरभंगा जिला जिस विषय के लिए वर्षो से तड़प रहा था। दर दर की ठोकरे खा रहा था। जिसके लिए कई लोगों ने अपनी जान भी गबाई, जिस काम के लिए बीजेपी ने पिछले पंद्रह सालों से दरभंगा वाशियों को ठगने का काम किया है। उस काम को राजद ने कर दिखाया है। बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने घोषणा किया है की बिहार सरकार दरभंगा मे सुपर स्पेसलिटी अस्पताल एवं 3 रेल ओवरब्रिज जिसमे पंडासराय गुमटी नo 18, चट्टी गुमटी नo 21 एवं दिल्ली मोड़ गुमटी का निर्माण जल्द करबाएगी। जिससे राजद कार्यकर्त्ता के साथ साथ पुरे जिला वाशियों मे भारी उत्साह है।
वही उदय यादव ने पुरे जिला वाशी एवं राजद परिवार के तरफ बिहार के मुख्यमंत्री एवं उपमुख्यमंत्री को धन्यवाद किया। और आभार प्रकट करते हुए कहा की दीपावली मे दरभंगा वाशियों को ब्रिज़ एवं अस्पताल जैसी अनमोल तोहफा उपहार स्वरुप दिया। जिसको जिला वाशी हमेशा याद रखेगी।

दरअसल दरभंगा वाशियों के समस्या को देखते हुवे राजद जिला अध्यक्ष उदय शंकर यादव के नेतृत्व मे महागठबंधन के कार्यकर्ताओ के साथ 3 दिवसीय 105 किलो मीटर का पदयात्रा कर लोगों को जागरूक किया गया और सत्याग्रह के माध्यम से एक मंच पर बैठने से लोगों को एम्स निर्माण, रेल ओवरब्रिज़ निर्माण, जैसी मांगो को सरकार तक पहुंचाने का अनोखा कार्य किया गया था जिसकी चर्चा दरभंगा से लेकर दिल्ली तक हुई थी।

जिससे प्रेरित होकर उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने मामले का सज्ञान लिया और दरभंगा वाशियों के दुख दर्द को देखकर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से वार्ता कर दरभंगा मे जल्द सुपर स्पेसलिटी अस्पताल एवं 3 रेल ओवरब्रिज निर्माण की घोषणा किया है। और अस्वासन दिया है की जल्द अन्य सभी समस्या को दूर कर दिया जायेगा। लेकिन केंद्र के खिलाफ किए गए आंदोलन का केंद्र सरकार ने सुधी तक नहीं लिया और इतने बड़े सफ़ेद झूठ बोले कि एम्स को दरभंगा में बना दिया गया है जिसमें इलाज भी चालू है। इससे आम जनताओं की भावना पर ठेस पंहुचा है जो भावना से खिलवाड़ नहीं करना चाहिए। बिगत 15 बर्षो से बीजेपी का सांसद रहा है और ओवर ब्रिज बनाने को लेकर बयान बाजीऔर गाल बजा रहे हैं। अब दरभंगा की जनता बर्दाश्त नहीं करेगी 2024 के चुनाव में भारतीय जनता पार्टी को हरा कर सबक सिखाएगी।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *