शराब के नशे में युवक की गला दबाकर हत्या, पुलिस ने एक युवती को किया गिरफ्तार।

शराब के नशे में युवक की गला दबाकर हत्या, पुलिस ने एक युवती को किया गिरफ्तार।

नगर थाना क्षेत्र के पार नवादा गांव में मंगलवार की रात को हुई युवक की गला दबाकर हत्या के मामले में पुलिस ने उसकी प्रेमिका को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार की गई प्रेमिका नगर थाना क्षेत्र के मानिकपुर बलुआ टोला गांव की 19 वर्षीय नीशू कुमारी बताई जा रही है। पूछताछ के बाद पुलिस की टीम ने उसे गुरुवार कोर्ट में पेश कर दिया।

प्रेमिका ने पुलिस को बताया कि शराब के नशे में उसका प्रेमी उसके साथ जबरदस्ती कर रहा था। प्रेमी की गंजी से गला दबाकर प्रेमिका ने उसकी हत्या कर दी। सदर एसडीपीओ प्रांजल ने नगर थाने में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान बताया कि मानिकपुर बलुआ टोला गांव के अजय यादव की गला दबाकर हत्या के बाद पुलिस मामले की जांच कर रही थी।

उन्होंने बताया कि जांच के दौरान पुलिस ने टेक्निकल सेल की मदद ली। इसके आधार पर युवक की प्रेमिका को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। हिरासत में ली गई प्रेमिका से जब पुलिस की टीम ने पूछताछ की तो उसने हत्या करने का जुर्म कबूल कर लिया। पुलिस को उसने बताया कि अजय यादव उसका पड़ोसी था। तीन-चार साल से अजय यादव के साथ उसकी दोस्ती है।

ओडिशा से जब वह पैसा कमाकर आया तो उसे मिलने के लिए बुलाकर पार नवादा गांव स्थित बांसवारी में लेकर गया। प्रेमिका ने बताया कि अजय यादव शराब के नशे में था। अकेला पाकर वह जोर जबरदस्ती करने का प्रयास कर रहा था। बार-बार मना करने के बाद भी वह नहीं मान रहा था। नशे में युवक के होने का फायदा उठाकर प्रेमिका ने उसकी गंजी से ही उसकी गला दबा दी। इससे उसकी मौत हो गई।

बुधवार की सुबह पुलिस ने शव को बरामद किया था। कार्रवाई करने वाली टीम में नगर थानाध्यक्ष प्रशांत कुमार राय, नगर थाने के अपर थानाध्यक्ष मनोज कुमार सिंह, दारोगा लालू प्रसाद मल्लाह, दारोगा राजलक्ष्मी, दारोगा दीपिका रंजन, दारोगा राकेश कुमार सिंह व अमीर हुसैन शामिल थे।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *