7 अप्रैल से शुरू होगा पारस ग्लोबल अस्पताल में एडवांस न्यूरो सर्जरी

7 अप्रैल से शुरू होगा पारस ग्लोबल अस्पताल में एडवांस न्यूरो सर्जरी

दरभंगा।पारस ग्लोबल अस्पताल में अब एडवांस न्यूरो सर्जरी शुरू करने जा रहा है। इस सुविधा के शुरू हो जाने के बाद अब दरभंगा और आसपास के लोगों को न्यूरो की बीमारी का सम्पूर्ण इलाज घर के पास ही उपलब्ध हो जाएगा।  सात अप्रैल से इसकी शुरुआत होगी। पारस एचएमआरआई अस्पताल (पटना) के न्यूरो सर्जन डॉ. नसीब इकबाल कमाली और न्यूरो सर्जन डॉ. कनिष्क परमार के नेतृत्व में पारस ग्लोबल अस्पताल (दरभंगा)  यह सुविधा शुरू होने जा रही है। डॉ कमाली प्रत्येक सप्ताह गुरुवार को पारस ग्लोबल अस्पताल के ओपीडी में भी बैठेंगे।

इस सुविधा को शुरू करने से पहले न्यूरो साइंस एंड ट्रामा पर एक वर्कशॉप का आयोजन हुआ। जिसमें डॉ. नासीब इकबाल कमाली ने एडवांस न्यूरो सर्जरी और इसके प्रबंधन के बारे में बताया। उन्होंने वर्कशॉप में भाग ले रहे डॉक्टरों को विस्तार से एडवांस न्यूरो सर्जरी और उसके परिणाम के बारे में जानकारी दी। तो वहीं न्यूरो सर्जन डॉ. कनिष्क परमार गर्दन के दर्द के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि, “उम्र बढ़ने के साथ हड्डी घिसती है। यह क्षतिग्रस्त होने लगती है, जिससे अकड़न, चलने-फिरने मे दिक्कत आदि होती है।

साथ ही वहां पर मौजूद न्यूरोलॉजिस्ट डॉ. मो. यासीन ने बताया कि कोविड ने सिर्फ फेफड़ों को ही प्रभावित नहीं किया है बल्कि इसकी वजह से न्यूरो या मस्तिष्क रोग की भी समस्याएं बढ़ी हैं । मिर्गी का दौरा, लकवा के लक्षण, कोमा में जाना आदि  देखने को मिले हैं चूंकि कोविड के लिए कोई तय दवा नहीं है ऐसे में मरीज को सहायक दवाओं पर रखना पड़ता है ताकि अन्य अंग क्षतिग्रस्त ना हों और ब्रेन की क्षतिपूर्ति हो सके।

इसके साथ ही ऑर्थोपेडिक सर्जन डॉ. ज्ञान रंजन ने अपने संबोधन में जांघ (femur) की हड्डी के इंज्युरी का इलाज बताया। उन्होंने कहा कि कोई भी हड्डी टूटती है तो उसके ऑपरेशन में सावधानी बरतनी चाहिए अन्यथा बाद में दिक्कत आ जाती है।

पारस ग्लोबल अस्पताल में एडवांस न्यूरो ट्रीटमेंट शुरू होने और वर्कशॉप आयोजन पर यहां के यूनिट हेड डॉ. रईस खान ने डॉक्टरों को धन्यवाद दिया और कहा कि पारस अस्पताल (पटना) के डॉ. नासीब इकबाल कमाली पारस ग्लोबल अस्पताल, दरभंगा हर सप्ताह गुरुवार को आएंगे और एडवांस न्यूरो सर्जरी करेंगे। ऑपरेशन के जरूरत वाले मरीज अस्पताल में पहले अपना स्क्रीनिंग व टेस्ट करवा सकते हैं।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *