60 से अधिक उम्र के महिला पुरुष शिक्षक व दिव्यांग को पंचायत चुनाव कार्य से हो मुक्त:- प्रो० विनोद कुमार चौधरी।

दरभंगा । पूर्व विधान परिषद सह जदयू नेता प्रो० विनोद कुमार चौधरी ने आज शुक्रवार को जिला प्रशासन दरभंगा से अपील की है कि पंचायत चुनाव कार्य से 60+ उम्र के शिक्षकों, दिव्यांग व महिला शिक्षकों को मुक्त कर देना चाहिये। उन्होंने कहा कि 60+ उम्र के जो भी शिक्षक हैं वो मेडिकली फिट नहीं होते हैं। सरकार भी उन्हें वरिष्ठ नागरिक मानता है। ऐसे में उनसे चुनाव कार्य लेना कहीं से उचित नहीं है। यही बात दिव्यांग शिक्षकों के साथ भी है। वो भी मेडिकली 100% फिट नहीं होते हैं। महिला शिक्षकों को कई प्रकार की समस्याओं का सामना करना होता है। ऐसे में जिला प्रशासन दरभंगा से अपील है कि 60+ उम्र के वरिष्ठ शिक्षकों, दिव्यांग व महिला शिक्षकों को चुनाव कार्य से मुक्त कर उन्हें सम्मान दें। बहुत जरूरत पड़ने पर ही ऐसे शिक्षक को तभी चुनाव कार्य में शामिल करें जब वो अपने इच्छा से चुनाव कार्य में शामिल होना चाह रहा हो। वो भी काउंटिंग के कार्य में न कि मजिस्ट्रेट ड्यूटी के लिये। क्योंकि मजिस्ट्रेट ड्यूटी के लिये स्वास्थ्य से चुस्त-दुरुस्त होना चाहिये क्योंकि मजिस्ट्रेट का पद प्रशासनिक पद है।
आगे उन्होंने कहा कि जल्द हम इस मुद्दे पर जरूरत पड़ी तो जिला प्रशासन से मिलकर भी ऐसे शिक्षकों की समस्या रखेंगे। मैं ऐसे शिक्षकों से भी अपील करता हूँ कि वो सामूहिक रूप से जिला प्रशासन को ज्ञापन सौंपे। वैसे ही कोरोना का शिक्षा व्यवस्था पर बुरा असर पड़ा है। ऐसे में कई चरणों में शिक्षकों को मजिस्ट्रेट ड्यूटी में लगाना कहीं से भी छात्रहित में उचित नहीं है जबकि ऑलरेडी सत्र काफी विलंब है जिसे मेंटेन करना अपने-आप में एक चुनौती है।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *