मुखिया ने की अवैध शिकारमाही पर रोक लगाने की मांग, दरभंगा के समाहर्ता ने कहा होगी कार्रवाई
दरभंगा। दबंगई से अवैध शिकारमाही करने के खिलाफ हायाघाट प्रखंड क्षेत्र के सिधौली पंचायत के मुखिया नागेश्वर दास ने समाहर्ता दरभंगा को आवेदन दिया है। आवेदन के माध्यम से उन्होंने अवैध शिकार माही पर रोक लगाने की मांग किया है। साथ ही पंचायत के संबंधित पोखरे की नवसृजित सैरात का मांग किया है।
मुखिया नागेश्वर दास ने इस संवाददाता को बताया कि सिधौली पंचायत के अनार मुसहरी गांव में सरकारी पोखरा है। इस पोखरे को अनार गांव का एक दबंग व्यक्ति वर्षों से कब्जा किए हुए हैं। इतना ही नहीं वह दबंग व्यक्ति अवैध जमाबंदी भी कायम करवा लिया था।
हालांकि आवेदन देकर उस जमाबंदी को अधिकारियों से संपर्क कर कानूनी कार्रवाई के अंतर्गत रद करवा दिया गया। साथ ही रसीद कटाने पर भी रोक लगा दी गई है।
अवैध कब्जेदार जबरन पोखर से हर वर्ष शिकार माही करता रहा है जिससे सरकार को राजस्व की क्षति होती रही है। इतना ही नहीं गांव के आम लोगों से भी कब्जे दार को हमेशा वाद विवाद होते रहा है।
आवेदन के आलोक में अपर समाहर्ता दरभंगा ने अपने पत्रांक 1443 दिनांक 14 -5-22 पत्र के माध्यम से अंचलाधिकारी हायाघाट को अवैध शिकार माही पर रोक लगाने एवं नवसृजित सैरात का अभिलेख गठन कर अभिलेख की मांग किया है। अपर समाहर्ता के पत्र के अनुसार उक्त विषय से संबंधित नागेश्वर दास के आवेदन के आलोक में कार्रवाई की गई है।