सर्व सुलभ स्वास्थ्य सेवा उपलब्ध कराना हमारी प्राथमिकता- प्रो0 विनय चौधरी

सर्व सुलभ स्वास्थ्य सेवा उपलब्ध कराना हमारी प्राथमिकता- प्रो0 विनय चौधरी

दरभंगा।आम नागरिकों को जरूरी स्वास्थ्य सेवा उपलब्ध कराना सूबे की एनडीए सरकार की प्राथमिकता है। शहर से लेकर हर सुदूर देहाती इलाकों तक गुणवत्तापूर्ण आवश्यक सभी संसाधनों से लैस उच्च स्वास्थ्य उपकरणों तथा अनुभवी चिकित्सकों की व्यवस्था इस बात को रेखांकित करता है बिहारबासियो के आवश्यक स्वास्थ्य सेवाओं के लिए सूबे के सीएम नीतिश कुमार संवेदनशील है। बेनीपुर बिधानसभा के बिधायक सह दरभंगा के जदयू जिलाध्यक्ष प्रो0 विनय कुमार चौधरी ने बेनीपुर अनुमंडलीय अस्पताल के निरीक्षण तथा अस्पताल में आवश्यक सुविधाओं की उपलब्धता को सुनिश्चित करने के लिए दरभंगा के सिविल सर्जन डॉक्टर अनिल कुमार ज़िला स्वास्थ प्रबंधक विशाल कुमार , चिकित्सकों तथा स्वास्थ्य बिभाग के अधिकारियों के साथ बैठक के क्रम में उपरोक्त बातें कहीं ।बिधायक प्रो0 चौधरी ने अस्पताल प्रवंधन को आवश्यक सुविधाओं की बहाली को अनिवार्य बताते हुए कहा कि ब्लड डोनेट यूनिट, ब्लड बैंक, आक्सीजन की उपलब्धता, आईसीयू तथा हर बिभाग के लिए सर्जरी व्यवस्था को चौबिस घंटा चालू रखने को प्राथमिकता मे शामिल करें तथा महिला प्रसूति बिभाग एवं शल्य चिकित्सा तंत्र को यथाशिघ्र चालू करें ताकि सुदूर गांव से आनेवाले मरीजों को ससमय ईलाज उपलब्ध हो तथा बाहर जाने की नौबत नहीं आये। बिधायक प्रो0 चौधरी ने बेनीपुर मे चिकित्सा व्यवस्था को एक माडल बनाने पर जोर देते हुए कहा कि सड़क स्वास्थ्य शिक्षा मनोरंजन आधारभूत संरचना के साथ-साथ बेनीपुर के हर नागरिकों को गुणवत्तापूर्ण हर प्रकार की चिकित्सीय सुविधा उपलब्ध कराना उनकी प्राथमिकता है तथा इसमे अधिकारियों एवं कर्मियों की उदासीनता को बर्दाश्त नहीं किया जयेगा। उन्होंने इस वित्तीय वर्ष मे आई . सी॰ यू . को प्रारम्भ करने का निर्देश दिया ।बिधायक प्रो0 चौधरी ने बिधानसभा क्षेत्र के सर्वागीण विकास को अपना एकल दायित्व बताते हुए कहा कि नीतीश सरकार की हर जनकल्याणकारी योजनाओं एवं नीतियों को धरातल पर अक्षरशः लागू करने के लिए वे अहर्निशं तत्पर है तथा इसमे अधिकारियों एवं आम नागरिकों को सहयोग के लिए आगे आना होगा। बिधायक प्रो0 चौधरी ने बिहार में नीतीश सरकार के स्वास्थ्य माडल को देश स्तर पर एक उदाहरण बताते हुए कहा कि 2005 में सत्ता में आते ही नीतीश कुमार ने स्वास्थ्य बिभाग की संरचना को मजबूत किया तथा सराहनीय पहल किये उसी का परिणाम है कि एम्स ,आइजीएमएस, सभी सरकारी मेडिकल कॉलेज की व्यवस्था को उच्च तकनीक से जोडा गया एवं दो दर्जन से अधिक सरकारी एवं निजी मेडिकल कॉलेज की स्थापना की गयी। प्रो0 चौधरी ने कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए आम लोगों का आह्वान करते हुए कहा कि सभी लोग मास्क अनिवार्य रूप से पहनें तथा अनावश्यक लोगों चे हुजूम से परहेज करे।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *