ग्रामीण क्षेत्र को कौन कहे प्रखंड मुख्यालय गंदगी से भरा पड़ा है -प्रमुख बेनीपुर
बेनीपुर । प्रखंड प्रमुख चौधरी मुकुंद कुमार राय ने अपना पदभार संभालने के दूसरे दिन से ही प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न कार्यालयों में कार्य संस्कृति में सुधार एवं बदलाव का प्रयास प्रारंभ कर दिया है । उन्होंने मंगलवार को विभिन्न विभाग के पदाधिकारियों को संबोधित पत्र में पुरानी बातों को छोड़ते हुए जनहित में कार्यप्रणाली में सुधार लाने का निर्देश दिया है । इस दौरान प्रमुख श्री राय ने बताया कि प्रखंड क्षेत्र का ग्रामीण क्षेत्र कौन कहे प्रखंड मुख्यालय गंदगी से भरा पड़ा है लेकिन इसे देखने वाला आज तक कोई नहीं था जिसकी सुधार का निर्देश और नियमित साफ-सफाई का निर्देश प्रखंड विकास पदाधिकारी को दिया गया है । साथ ही प्रखंड विकास पदाधिकारी एवं प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी को निर्देशित करते हुए सरकार एवं उच्च अधिकारी के निर्देशानुसार शिक्षकों का प्रति नियोजिन सभी विभागों से रद्द करते हुए 3 दिनों के अंदर अपने मूल विद्यालय में योगदान देने का निर्देश दिया गया है । साथ ही उन्होंने प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी से मध्यान भोजन की अद्यतन स्थिति के संबंध में 20 जनवरी तक जानकारी स्पष्ट करने को कहा है । उन्होंने सभी विभागीय प्रमुख पदाधिकारी को अपने कार्यालय के अधीनस्थ कार्यरत सभी कर्मीयों का मोबाइल नंबर का सूची प्रमुख कार्यालय को उपलब्ध कराने का निर्देश दिया है । प्रखंड प्रमुख श्री राय ने बताया कि ग्रामीण क्षेत्रों से कृषि अनुदान वितरण में व्यापक अनियमितता की शिकायत मिली है इसके लिए जल्द ही 7 सदस्यीय जांच समिति का गठन किया जाएगा जो पीड़ित किसानों का आवेदन से लेकर भुगतान तक की स्थिति का जांच कर प्रतिवेदन समर्पित करेगा । इस दौरान पंचायत समिति सदस्य राम कुमार राम ,दीपक मंडल ,अमित कुमार राय बिट्टू, सझुवार पंचायत के मुखिया चंदन कुमार झा ,राजू चौधरी, लाल पासवान सहित अन्य लोग उपस्थित �