नीतीश सरकार की स्वास्थ्य संबंधी संवेदनशीलता में पारदर्शिता वरतें पदाधिकारी और कर्मी- बिधायक/ प्रो0 विनय चौधरी

नीतीश सरकार की स्वास्थ्य संबंधी संवेदनशीलता में पारदर्शिता वरतें पदाधिकारी और कर्मी- बिधायक/ प्रो0 विनय चौधरी

दरभंगा।कोरोना व ओमीक्रोन जैसे वैश्विक आपदा के समय नीतीश सरकार की संवेदनशीलता को पदाधिकारी व कर्मी पूरी तरह से गंभीरता से ले तथा अपने वरीय पदाधिकारियों के समक्ष सटीक जानकारी दे। विभागीय स्तर पर ग़लत और टालमटोल के रवैये को किसी भी हाल में स्वीकार नही की जा सकती है। जिला स्तर पर पदाधिकारियों द्वारा आयोजित वर्चुअल संवाद कार्यक्रम मे बेनीपुर बिधायक सह दरभंगा के जदयू जिलाध्यक्ष प्रो0 विनय कुमार ने उपरोक्त बातें कहीं हैं। बिधायक प्रो0 चौधरी ने कोरोना से संक्रमित होम आइसोलेशन मे रह रहे मरीजों को स्वास्थ्य बिभाग के चिकित्सक तथा कर्मी के द्वारा फोन मोबाइल पर सलाह देने संवंधी उदासीनता को मानवीय संवेदना के नाम पर दंडनीय अपराध बताते हुए कहा कि सरकार का स्पष्ट निर्देश रहने के बावजूद स्वास्थ्य बिभाग महज़ खानापूरी कर रहा है जिसका प्रत्यक्ष उदाहरण उनके आवासीय परिसर में दो कोरोना संक्रमित मरीज खुद है।बिधायक प्रो0 चौधरी ने वर्चुअल संवाद मे जिला के एक पदाधिकारी द्वारा अपने वरीय अधिकारियों को गलत जानकारी दिये जाने पर सबाल उठाते हुए कहा कि जब बिभागीय स्तर पर ग़लत जानकारी दी जायेगी तो सरकार के संकल्पों को पूरा करने में परेशानी होना लाजिमी है। बिधायक प्रो0 चौधरी ने बेनीपुर बिधानसभा के अर्घा पंचायत, अरगा उसरी,रमौली, महिनाम तथा शिवराम अतिरिक्त स्वास्थ्य केन्द्र तथा उप केन्द्रो पर भवन रहने के बावजूद चिकित्सक तथा चिकित्साकर्मियो की पदसापना नही कीये जाने पर घोर आश्चर्य जताते हुए कहा कि नीतीश सरकार का स्पष्ट संकल्प है कि हर पंचायत मे हास्पीटल और डाक्टर उपलब्ध हो जहाँ इलाज के साथ साथ अभी कोरोना की जांच तथा टीकाकरण की व्यवस्था चौबीस घंटे सुचारू रूप से चालू रहे ताकि आम नागरिकों को किसी भी प्रकार की परेशानी नहीं हो।
विधायक प्रो0 चौधरी ने स्वास्थ्य के साथ साथ अन्य सभी मुद्दों पर बेनीपुर बिधानसभा एवं दरभंगा जिला मे सरकारी निर्देशो के अनुपालन के लिए खुद को समर्पित बताते हुए कहा कि आम लोगों की अपेक्षाओं पर खडा उतरना उनकी प्राथमिकता है जिसमे वे किसी भी प्रकार की उदासीनता को बर्दाश्त नहीं करेंगे।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *