सुगम यातायात उपलब्ध कराने के दृष्टिकोण से माला परियोजना के चीफ से मिले सांसद, कार्य मे तेजी लाने को कहा

 

सुगम यातायात उपलब्ध कराने के दृष्टिकोण से माला परियोजना के चीफ से मिले सांसद, कार्य मे तेजी लाने को कहा

 

दरभंगा।मिथिला सहित संपूर्ण बिहार में लोगों को सुगम यातायात उपलब्ध कराने के दृष्टिकोण से राज्य में अधिक से अधिक राष्ट्रीय राजमार्ग सड़क बनाने हेतु प्रयासरत दरभंगा सांसद डॉ गोपाल जी ठाकुर ने आज एनएच एवं एनएचएआई के डायरेक्टर जनरल सह स्पेशल सेक्रेटरी इंद्रेश पांडे, भारत माला परियोजना के चीफ इंजीनियर प्रेम राज मीणा सहित विभिन्न वरीय अधिकारियों के साथ नई दिल्ली में बैठक कर बिहार में वर्तमान में क्रियान्वित एवं प्रस्तावित एनएच एवं एनएचएआई के परियोजना की यथास्थिति से अवगत हुए एवं इसके निर्माण कार्य में तेजी लाने को कहा। इस दौरान उन्होंने एनएचएआई के चेयरमैन अलका उपाध्याय, आरसीडी (बिहार) के चीफ इंजीनियर हनुमान चौधरी सहित कई वरीय अधिकारियों से दूरभाष पर भी बात किए। इसके पश्चात सांसद डॉ ठाकुर ने बिहार सरकार के पथ निर्माण मंत्री  नितिन नवीन  से भी दूरभाष पर बात कर दरभंगा एवं मिथिला क्षेत्र में निर्माणाधीन एवं प्रस्तावित विभिन्न सड़कों के वस्तुस्थिति पर चर्चा किया।

सांसद डॉ ठाकुर ने कहा की भारतमाला परियोजना के दूसरे चरण के तहत राज्य में राष्ट्रीय राजमार्ग सड़कों का जाल बिछाया जाएगा, जिससे मिथिला सहित बिहार के तमाम जिलों में बेहतर कनेक्टिविटी की सुविधा उपलब्ध होगी। उन्होंने कहा की बिहार में इस परियोजना की शुरुआती लागत 50- 60 हजार करोड़ रुपए होगा। इसके तहत भारत-नेपाल बॉर्डर सड़क (552 किमी) को फोरलेन में परिवर्तित करने सहित राज्य के कई सड़क शामिल हैं। सांसद डॉ ठाकुर ने भारतमाला-2 के तहत बिहार में नेशनल हाईवे सड़कों का जाल बिछाने हेतु प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी और केंद्रीय मंत्री  नितिन गडकरी  के प्रति आभार प्रकट किया।

सांसद ठाकुर ने कहा कि वह दरभंगा सहित मिथिला में एनएच एवं एनएचएआई सड़कों के अधिक से अधिक निर्माण हेतु प्रारंभ से ही प्रयासरत रहे हैं और इसको लेकर कई बार केंद्रीय सड़क एवं परिवहन मंत्री  नितिन गडकरी  से मुलाकात कर विभिन्न विषयों पर विस्तृत चर्चा एवं मांग भी कर चुके हैं। उन्होंने कहा कि उनके अनुरोध पर दरभंगा में रिंग रोड का निर्माण शीघ्र होगा। सांसद डॉ ठाकुर ने कहा कि दरभंगा में रिंग रोड की उपयोगिता, ऐतिहासिक महत्व, पर्यटकीय दृष्टिकोण के अलावा बढ़ते ट्रैफिक दबाव और लोगों को सुविधा युक्त सफर के उद्देश्य से रिंग रोड बनाना अति आवश्यक था। उन्होंने कहा कि दरभंगा में रिंग रोड बन जाने से कम समय में लोग अधिक दूरी तय कर सकेंगे एवं शहरों पर यातायात का भार कम होगा जिससे शहर में जाम की समस्या भी कम होगी। इसके अलावा जानकारी देते सांसद डॉ ने कहा वर्तमान लहेरियासराय से रोसड़ा पथ को भी एनएच सड़क में परिवर्तित करने का स्वीकृति मिल चुका है। यह सड़क अब एनएच 527E के नाम से जानी जाएगी और इस सड़क का निर्माण लगभग 500 करोड़ रूपए से होगा। उन्होंने कहा की उक्त दोनों परियोजना के पूर्ण हो जाने से दरभंगा सहित मिथिला वासियों को यातायात में काफी सुगमता मिलेगी।

सांसद डॉ ठाकुर ने भारतमाला परियोजना के तहत बिहार के प्रथम एक्सप्रेस-वे सड़क दरभंगा से औरंगाबाद (आमस-दरभंगा), जिसका निर्माण 6000 करोड़ रुपए से होना है एवं इसके अलावा गोरखपुर से सिल्लीगुड़ी एक्सप्रेस-वे सड़क के निर्माण को स्वीकृति देने हेतु भी  मंत्री  धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा की आने वाले समय में और कई परिजोजना को स्वीकृति दिलवाने हेतु वह प्रयासरत है।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *