हाईटेक पुलिसिंग फेल, पत्रकार की चोरी हुई मोटरसाइकिल का कोई सुराग नहीं,पुलिस बनी मूकदर्शक
दरभंगा । बड़ी -बड़ी घटनाओं का शीघ्र खुलासा करने वाली दरभंगा पुलिस मोटरसाइकिल चोरी की घटना का खुलासा करने में नाकाम है। हाईटेक पुलिसिंग का दावा करने वाली दरभंगा पुलिस की पोल खुलती नज़र आ रही है। अभी तक पुलिस व पुलिसिया सूत्र मोटरसाइकिल का कोई सुराग नहीं लगा सके।
सीसीटीवी में कैद हुए चोर, फिर भी पता नहीं लगा सकी दरभंगा पुलिस …..
आपको बता दें कि आज दिनांक 7 जनवरी को नगर थाना थाना क्षेत्र स्थित बिग बाजार के पास से स्थानीय टीवी चैनल दरभंगा के संपादक संतोष दत्त झा की मोटरसाइकिल नम्बर (BR07ac5190) ब्लैक सलिवर कलर ग्लैमर बाइक चोरी हो गई। घटना सीसीटीवी में कैद हो गई। घटना की सुचना नगर थाना को दिया गया, मोटरसाइकिल चोरी करते हुए वाहन चोरों की तस्वीरों वाले वीडियो फुटेज थाना पुलिस को उपलब्ध कराए गए। बड़े -बड़े दावे करने के बाद भी थाना पुलिस अभी तक वाहन और वाहन चोरों का कोई सुराग नहीं लगा सकी।
आखिर पुलिस अभी तक, मोटरसाइकिल चोरी घटना में क्यों नाकाम ….
अब सवाल ये है कि जो दरभंगा के अन्य जिला के अलावा अन्य जगहों से बड़ी -बड़ी घटनाओं का खुलासा करने का ढिंढोरा पीटती है, वही पुलिस अभी तक वाहन चोरों तक क्यों नहीं पहुंच सकी? हर घटना पर नज़र रखने वाले एक पत्रकार के साथ हुई चोरी की घटना में पुलिस की ये हकीकत है तो आमजनमानस के साथ होने वाले मामलों में जमीनी हकीकत क्या होगी। नगर थाना क्षेत्र से हुई बाइक चोरी की घटना के साथ न जाने कितनी छोटी -मोटी घटनाओं का लंबित होना हाईटेक पुलिसिंग की पोल खोलता है। फिलहाल पत्रकार के वाहन चोरी की घटना के सीसीटीवी फुटेज सहित सारे पुख़्ता सुबूत होने के बाद भी हाईटेक पुलिस के खाली हाँथ पुलिस दावों और वादों की पोल खोलते नजर आ रही है हैं।
आसमान खा गया या जमीन निगल गई पत्रकार की मोटरसाइकिल …..
नगर थाना क्षेत्र से चोरी हुआ पत्रकार का दो पहिया वाहन, दरभंगा पुलिस पाँच घंटा से ज्यादा समय बीत जाने के बाद भी ढूंढने में नाकाम रही। जब चाहे तब और जहां चाहे वहां, चेकिंग लगाकर वाहनों की चेकिंग करने वाली दरभंगा के हाईटेक पुलिस की पकड़ से, बाइक चोरी करने वाले वाहन चोर दूर हैं। अब ऐसा सुना जा रहा है कि वाहन चोरों द्वारा चोरी की गई बाइक को आखिर आसमान खा गया या जमीन निगल गई?
7 जनवरी को हुई बाइक चोरी की घटना के बाद वाहन चोरों को शीघ्र पकड़ने का थाना पुलिस द्वारा सिर्फ आश्वासन ही दिया गया। अभी तक चोरी हुई बाइक का कोई पता नहीं लग सका। आख़िर क्यों फेल हो रही है दरभंगा के नगर थाना के हाईटेक पुलिस, क्या घटना की जा रही है नजरअंदाज …..
बाइक चोरी की घटना में सब कुछ साफ होने के बाद भी थाना पुलिस के हाँथ खाली होना आख़िर क्या दर्शाता है। फुटेज के बाद भी वाहन चोरों का पता न लगा पाना पुलिस की कार्रवाही व कार्यशैली पर बड़ा सवाल खड़ा करता है। एफआईआर दर्ज होने के बाद वाहन चोरी की घटना को पुलिस द्वारा नजरअंदाज कर दिया गया या पुलिसिया तंत्र फेल हो रहा है, ये भी एक बड़ा सवाल है।