24 घंटे के भीतर लूटकांड का पुलिस ने किया उद्भेदन।

24 घंटे के भीतर लूटकांड का पुलिस ने किया उद्भेदन।

दरभंगा: लूट की घटना का उदभेदन करने में दरभंगा पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने सिंहवाड़ा थानाक्षेत्र से एक निजी फाइनेंस कंपनी के एजेंट हुए लूट कांड में एक अपराधकर्मी को गिरफ्तार कर मामले का 24 घंटे के भीतर उद्भेदन कर दिया है।

बताते चलें कि थानाक्षेत्र के कटका के पास कम्पनी के फील्ड ऑफिसर विग्नेश कुमार से तीन बाइक सवार अपराधियों ने पिस्टल का भय दिखाकर 17 हजार रुपये और एक टैब लूट लिया था। साथ ही पिस्टल के बट से पीड़ित कर्मी का सर भी फोड़ दिया था

इस संबंध में जानकारी देते हुए सिटी एसपी सागर कुमार ने बताया कि पीड़ित विगनेश कुमार के लिखित आवेदन के आधार पर अज्ञात मोटर साईकिल सवार के विरूद्ध सिंहवाड़ा थाना कांड दर्ज किया गया था। इसके बाद बार यह पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर एक टीम गठित कर अनुसंधान के क्रम में तकनीकी अनुसंधान एवं सी०सी०टी०वी० फुटेज के आधार पर फोटो का पहचान कराते हुए कमतौल थाना क्षेत्र के ब्रहमपुर गांव निवासी स्वर्गीय रंजीत ठाकुर के पुत्र आनंद कुमार को पुलिस अभिरक्षा में लेकर पूछताछ की गई तो उन्होंने इस कांड में अपनी संलिप्तता को स्वीकार किया।

वही सागर कुमार ने बताया कि पूछताछ के क्रम में आनंद कुमार ने बताया है कि वह अपने अन्य दो साथियों के सहयोग से पिस्टल का भय दिखाते हुए मारपीट कर 17 हजार रूपया एवं एक टैब लूट लेने की बात कही है। वही उन्होंने बताया कि गिरफ्तार अपराधी के पास से लूटी गयी राशि में से कुल 13 हजार 150 रूपया तथा सैमसंग कम्पनी का लूटी गयी एक टैब को भी बरामद किया गया है। तथा गिरफ्तार अपराधी के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। तथा अन्य संलिप्त अपराधकर्मियों की गिरफ्तारी हेतु विधिवत छापामारी की जा रही है।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *